ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
देश

क्राइम ब्रांच ने की तबलीगी जमात के मकरज में छापेमारी, फॉरेंसिक टीम की मदद से जुटाए गए सबूत

नई दिल्ली: फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) का पांच सदस्यीय दल रविवार को दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज पहुंचा और उसने वहां से तबलीगी जमात से जुड़ी वस्तुओं को इकट्ठा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एफएसएल, रोहिणी क्षेत्र निदेशक दीपा वर्मा,साइबर फॉरेंसिक प्रकोष्ठ, जीवविज्ञान,रसायन विज्ञान और फोटो डिवीजन के सदस्य मरकज पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद वस्तुओं को इकट्ठा किया।

सूत्रों ने बताया कि दल के सदस्य रक्षात्मक सूट पहने थे और उन्हें बाद में घरों में पृथक रहने को कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इमारत पांच मंजिला है और इसमें दो भूतल हैं। इसके अंदर जूते रखने वाली कई अलमारियां मिली हैं। यहां किसी तरह का कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का एक दल भी अपनी जांच के सिलसिले में मरकज गया था।

गौरतलब है कि निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के मौलाना साद के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 400 से अधिक मामले पिछले माह हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े लोगों के हैं। इसके अलावा संक्रमण से मरे 15 लोग ऐसे थे जो या तो जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे या उनके संपर्क में आए थे।

Related Articles

Back to top button