ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में बाइक और कार पर गिरा पेड़, बाप-बेटी घायल… जलभराव और जाम से त्राहिमाम! अगले दो दिनों तक भारी बारिश का है अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इस बीच दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक बड़ा पेड़ बाइक सवार और कार पर गिर गया. इस हादसे में बाइक पर मौजूद बाप-बेटी घायल हो गए. गुरुवार की सुबह से ही हो रही मुसलाधार बारिश से प्रदेश का मौसम सुहाना हो गया. हालांकि, बाहर निकलने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई. भारी बारिश के कारण APS कालोनी और पड़पड़गंज के साथ-साथ कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिसकी वजह से कई जगहों पर जाम लग गया और ट्रैफिक धीमा हो गया.

कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, फिरोज शाह रोड, इंडिया गेट, लाजपत नगर, द्वारका, आरके पुरम, लोधी रोड और रोहिणी के साथ-साथ दिल्ली-हरियाणा सीमा समेत क्षेत्रों में तेज बरसात देखने को मिली. दिल्ली में अभी यमुना नदी खतरे के निशान से करीब बह रही है. मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों में देश की राजधानी में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है.

पूरी दिल्ली परेशान

बारिश के बाद दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आ रही तस्वीरें परेशान करने वाली हैं. राजघाट से लेकर रामलीला मैदान तक और रिंग रोड से लेकर आरके पुरम तक, हर जगह बारिश से परेशानी ही परेशानी है. सड़कों पर कई फीट पानी गया है और इस वजह से ट्रैफिक पूरी तरह स्लो हो गया है.

सुप्रीम कोर्ट के सामने भगवान दास रोड पर जल भराव इस कदर हुआ कि गाड़ियों के टायर और बंपर पानी में डूब गए. कुछ ऐसी ही स्थिति भारत मंडपम के सामने नजर आई. वहां बनी टनल को जल भराव की वजह से बंद कर दिया गया.

कितना रहेगा तापमान?

मौसम विभाग ने पहले ही गुरुवार की सुबह तकरीबन 3 घंटे तक तेज बारिश को लेकर एलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान 24°C से 34°C के बीच रहने का अनुमान है. नमी का स्तर 68% से 85% तक रहेगा और हवा की रफ्तार 5 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक 16 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला चलेगा. खासकर 14 और 15 अगस्त को झमाझम की संभावना ज्यादा है. इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया है. जिससे अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा. 17 अगस्त के बाद बारिश में कमी आ सकती है.

आजादी के जश्न में खलल डाल सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में अभी दिल्ली में बारिश का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी ने प्रदेश में 20 तारीख तक बारिश होने का अनुमान जताया है. कल 15 अगस्त है. कल भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. दिल्ली में बारिश आजादी के जश्न में खलल डाल सकती है. कल दिल्ली में आसमान में बादलों का डेरा रह सकता है. साथ ही एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

फिलहाल नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला

स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन यानी 16 अगस्त को भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 17 अगस्त को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. 18 अगस्त को प्रदेश में आंधी के साथ बरसात हो सकती है.

19 अगस्त को भी मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी के साथ बरसात होने की संभावना जताई है. वहीं 20 अगस्त को भी यहांं का मौसम कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है. कुल मिलाकर दिल्ली वालों को बारिश के कारण 20 अगस्त तक गर्मी और उमस नहीं सताएगी. यहां मौसम ठंडा रहेगा.

Related Articles

Back to top button