ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
पंजाब

2 चर्चित जुआरियों से तंग आकर फाइनांसर व प्रापर्टी डीलर ने उठाया खौफनाक कदम, छापेमारी कर रही पुलिस

जालंधर : उजाला नगर बस्ती शेख के रहने वाले 46 वर्षीय गुरजीत सिंह उर्फ जुगनू पुत्र दलीप सिंह ने बस्तियां इलाके के 2 चर्चित जुआरियों से तंग आकर दिल्ली से अमृतसर जा रही गरीब रथ ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फाइनांस व प्रापर्टी का काम करते जुगनू का शव धन्नोवाली रेलवे फाटक के पास रेल ट्रैक पर पड़ा हुआ था और रेल ट्रैक के बाहर ही जुगनू की एक्टिवा (नं. पी.बी.08 सी.एल.-9291) खड़ी थी। उसके शव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है जो कि पूरी तरह से टूटा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक जुगनू ने सुसाइड करने से पहले लाइव होकर बस्ती शेख के ही रहने वाले 2 जुआरियों शौंकी व शीली पर उसके लाखों रुपए हड़प करने के गंभीर आरोप लगाए और बार-बार एक भाजपा नेता का भी नाम लिया। उसने कहा कि इस नेता की शह पर ही शौंकी व शीली काफी समय से बस्तियां इलाके में लोगों को जुआ खिलाते आ रहे हैं। इतना ही नहीं जुगनू ने लाइव होकर बनाई अपनी वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया था और उसने कहा था कि कुछ ही समय के बाद वह इस दुनिया को अलविदा कह जाएगा, जिसके चलते उसका भाई मलविंदर सिंह व अन्य रिश्तेदारों ने थाना डिवीजन नंबर-5 से उसकी लोकेशन लेकर जुगनू की तलाश करनी शुरू कर दी। वह उसे ढूढते हुए धन्नोवाली रेलवे फाटक के पास पहुंचे और जुगनू की एक्टिवा देखकर उन्हें लगा कि उसने यहां पर आकर खुदकुशी की है।

मामले की जांच कर रहे रेलवे पुलिस चौकी जालंधर कैंट के इंचार्ज अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि रात 10.10 बजे उक्त हादसे की सूचना पहले स्टेशन मास्टर को मिली थी और उसके बाद 10.20 पर जैसे ही रेलवे पुलिस के पास यह सूचना आई तो उन्होंने मौके पर जाकर मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक जुगनू के भाई मलविंदर सिंह के बयानों पर इस मामले में कुल 4 आरोपियों के खिलाफ 108 बी.एन.एस. के तहत 61 नंबर एफ.आई.आर. थाना जी.आर.पी. जालंधर में दर्ज कर ली गई है और जुगनू का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेलवे पुलिस द्वारा रेड की जा रही है।

Related Articles

Back to top button