ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
उत्तरप्रदेश

आधी रात को मचा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में बवाल, IIT और बिड़ला हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़े, इस बात को लेकर हुई थी बहस…

वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में रविवार रात छात्रों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई. रात 11 बजे बैरियर से निकलने को लेकर आईआईटी बीएचयू और बिड़ला हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए. शुरुआत में बहस हुई, जो धक्का-मुक्की में बदल गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. अभी भी कैंपस में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात 11 बजे आईआईटी के छात्र बिड़ला (सी) चौराहे से आईआईटी कैंपस की ओर जा रहे थे. वहां दूसरे हॉस्टल के छात्र केक कटिंग कर रहे थे. उन्होंने IIT के छात्रों को रोका. फिर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई. बिड़ला छात्रावास के लड़कों ने कहा कि जब तुम लोग आईआईटी कैंपस में हम लोगों को जाने नहीं देते तो तुम लोग भी इधर से मत जाओ. कहासुनी मारपीट में बदल गई और कुछ देर के बाद छात्रों की रखी बाइक में तोड़-फोड़ और पथराव की भी घटना हुई.

IIT डायरेक्टर ने क्या कहा?

आईआईटी के छात्रों ने बताया- रविवार रात IIT के छात्र बैरियर से निकलकर अपने कैंपस की तरफ जा रहे थे, तभी बिड़ला चौराहे पर कुछ छात्रों ने उन्हें रोककर पूछा कि क्या वे आईआईटी से हैं? इसके बाद बहस होने लगी. इतने में एक छात्र को थप्पड़ मारा गया, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई. आईआईटी के डायरेक्टर अमित पात्रा ने छात्रों की तीन बातों को अमल में लाने का आश्वासन दिया है.

1. IIT कैंपस की सुरक्षा मजबूत की जाए.

2. जिन छात्रों को चोट आई है, उनका सही इलाज हो.

3. जिन छात्रों ने मारपीट की, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए.

पुलिस करेगी कार्रवाई

इस मामले में भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार सिंह ने कहा- दो पक्षों में विवाद की सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स कैंपस पहुंची. सभी छात्रों को समझाकर शांत करवाया गया और वापस हॉस्टल भेजा गया. पूरे मामले की सीसीटीवी जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, सभी छात्रों को हॉस्टल में रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Related Articles

Back to top button