ब्रेकिंग
PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रे... Noida News: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड चौड़ा होने से पीक आवर्स के जाम से मिलेग...
मनोरंजन

Bigg Boss फेम पारस छाबड़ा के फैंस के लिए अच्छी खबर, ‘मुझसे शादी करोगे’ के बाद अब इस शो में आएंगे नज़र, हुआ कंफर्म

नई दिल्ली। बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा ने शो से काफी सुर्खियां हासिल की थीं और अपने रिश्तों की वजह से भी काफी खबरों में रहे हैं। बिग बॉस के बाद पारस छाबड़ा अपने स्वंयवर पर आधारित शो मुझसे शादी करोगे में नज़र आए थे। इस शो में उन्होंने आंचल खुराना को पसंद किया था। मुझसे शादी करोगे भी अब खत्म हो चुका है और इसके बाद पारस को एक और शो मिल गया है। खबरें आ रही हैं कि पारस छाबड़ा जल्द ही खतरों के खिलाड़ी-11 में दिखाई देने वाले हैं।

जी हां, बिग बॉस और मुझसे शादी करोगे में लव, रोमांस और साजिश का गेम खेल चुके पारस अब रोहित शेट्टी के शो में स्टंट करते नज़र आ सकते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए अप्रोच किया गया है। पारस छाबड़ा ने खतरों के खिलाड़ी में जाने को लेकर कहा, ‘यह हो सकता है। मुझे खतरों के खिलाड़ी 11 से ऑफर मिला था। मुझे बिग बॉस के दौरान ही मुझसे शादी करोगे और खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए ऑफर आया था।’

पारस ने आगे कहा, ‘इसलिए, मैंने कहा पहले मुझसे शादी करोगे पहले करते हैं और उसके बाद हम खतरों के खिलाड़ी 11 करेंगे। खतरों के खिलाड़ी 11 के मेकर्स ने मुझे लेने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें मेरे बिग बॉस परफॉर्मेंस से लगा कि सोचा कि मैं डेयरिंग हूं।’ ऐसे में यह पारस छाबड़ा फैंस के लिए अच्छी खबर है, जो उन्हें अभी भी टीवी पर देखना चाहते हैं। अगर पारस खतरों के खिलाड़ी में जाते हैं तो लोगों को एक्टर का अलग अवतार देखने को मिलेगा।

मुझसे शादी करोगे अभी भी खबरों में

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में पारस ने कहा था कि अगर मैं लड़कियों कि इज्जत नही करता तो शो में बिग बॉस 13 की कोई भी लड़की मुझसे बात नहीं कर रही होती, माहिरा मेरी इतनी अच्छी दोस्त ना होती। अगर शहनाज़ ने ये कहा है कि में लड़कियों कि इज्जत नहीं करता तो उसे पहले अपने आप को देखना चाहिए कि वो लड़कियों से किस तरह बात करती है।

Related Articles

Back to top button