ब्रेकिंग
Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी...
पंजाब

खूनी झड़प में बदली रामलीला कमेटी की बैठक, माहौल तनावपूर्ण

बरनाला: बरनाला के पुराने श्री राम लीला ग्राउंड में रामलीला मंचन को लेकर बुलाई गई श्री राम लीला कमेटी की बैठक आपसी कहासुनी के बाद खूनी झड़प में बदल गई। इस झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

माहौल तनावपूर्ण

बैठक के दौरान सदस्यों के बीच आपसी वैचारिक मतभेद और कई सवालों को लेकर तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। गाली-गलौज से बात हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि, बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन माहौल को देखते हुए बैठक बीच में ही समाप्त कर दी गई।

ग्राउंड के बाहर हुई झड़प

जब बैठक खत्म होने के बाद सभी सदस्य अपने-अपने घर जाने लगे और रामलीला ग्राउंड से बाहर आए, तो 2 गुटों ने एक-दूसरे को ललकारना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान रोलर, बेसबॉल बैट, हॉकी, डंडे, ईंटों, पत्थरों और कंकड़ों की बरसात शुरू हो गई। झड़प में कई सदस्यों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विवाद का कारण

बताया जा रहा है कि यह मामला रामलीला के पिछले लंबे समय से चल रहे हिसाब-किताब के लेन-देन और पुराने सदस्यों को दोबारा रामलीला कमेटी में शामिल करने को लेकर शुरू हुआ। पुलिस प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है। पुलिस ने झड़प में शामिल दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं और बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button