ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मध्यप्रदेश

दतिया: खटोला गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोलीबारी में युवक घायल – बढ़ते अपराधों से सहमा क्षेत्र

दतिय मध्य प्रदेश के दतिया जिले में उनाव थाना अंतर्गत खटोला गांव बुधवार देर रात रणभूमि में तब्दील हो गया। कुशवाहा और राजपूत समाज के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते गोलीबारी तक हो गई। इस घटना में कुशवाहा समाज का आनंद कुशवाहा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि गजराज, मानसिंह और रामेश्वर कुशवाहा भी गंभीर रूप से चोटिल हुए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

घायल गजराज कुशवाहा ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित श्राद्धय भोज के दौरान हुई कहासुनी इस विवाद की जड़ है। बुधवार शाम हनुमान मंदिर के पास दोनों पक्ष आमने – सामने आए और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि खिलावन राजपूत, मोहर सिंह राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत, शुभम राजपूत और रणजीत राजपूत समेत अन्य ने हमला किया और गोली चला दी, जिससे माहौल दहशतनाक हो गया।

थाना प्रभारी धवल सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों पर बलवा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि गोली लगने की घटना की जांच अभी जारी है। गौरतलब है कि दतिया जिले में आए दिन बढ़ रही आपराधिक घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

हाल ही में चोरी, लूट, अवैध शराब और अब खुलेआम गोलीबारी जैसी वारदातों से आमजन दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि अगर अपराधियों पर समय रहते सख्ती नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। अब जिले की पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपराध पर अंकुश लगाकर शांति और सुरक्षा का माहौल कायम करने की है।

Related Articles

Back to top button