देश
यहां किडनी मरीज को बताया कोरोना पॉजिटिव, 3 के खिलाफ FIR

रांची। राजधानी रांची के कोकर भाभा नगर निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग परेशनाथ महतो के संबंध में कोरोना संक्रमण की अफवाह फैलाने पर तीन लोगों के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें भाभा नगर रोड नंबर निवासी राकेश श्रीवास्तव, उसकी पत्नी रजनी श्रीवास्तव और राजकुमार श्रीवास्तव को नामजद आरोपित बनाया गया है। बुजुर्ग के अनुसार वे किडनी के मरीज हैं। उनके संबंध में इन तीनों ने कोरोना संक्रमित बता अफवाह फैलाई। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई। लोग उन्हें हीन भावना से देखने लगे। इसके बाद उन्होंने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।






