ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
राजस्थान

कॉलेज जा रही थी छात्रा, अचानक बाइक से आया सिरफिरा आशिक… चाकू गोदकर हुआ फरार

राजस्थान के चूरू से एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने 22 साल की कॉलेज की छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. ये पूरी घटना तारानगर कस्बे की है. तारानगर पंचायत समिति कार्यालय के पास युवक ने छात्रा पर हमला किया. हमला इतना भयंकर था कि छात्रा खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गई और मदद के लिए गुहार लगाती रही. गनीमत रही कि राहगीरों ने हिम्मत दिखाई.

एक युवक ने बाइक से छात्रा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. वहीं, दूसरी ओर हमला करने वाले युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसको जमकर पीटा. फिर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने मौके से खून से सना चाकू और अन्य सबूत जुटाए हैं. आरोपी युवक का नाम विकास है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि घायल छात्रा बीए फाइनल ईयर में पढ़ती है.

आरोपी और पीड़िता पिछले 5-6 साल से दोस्त थे

छात्रा शनिवार सुबह कॉलेज में प्रैक्टिकल देने जा रही थी. इसी दौरान आरोपी बाइक से आया और उसकी राह रोकी. इसके बाद अचानक चाकू निकालकर आरोपी ने छात्रा के गले पर वार कर दिया. आरोपी और पीड़िता पिछले 5-6 साल से दोस्त थे. दोनों में हाल ही में कहासुनी और झगड़ा हो गया था. इसी बात से नाराज होकर युवक ने छात्रा पर हमला कर दिया.

आरोपी से पूछताछ की जा रही है

हमले के बाद युवक मौके से फारार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. फिर जमकर पीटने के बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मौके से चाकू और खून के निशान जैसे अहम सबूत एकत्र किए. एफएसएल की टीम मौके पर बुलाई गई. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.

वहीं डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा के गले और पीठ पर गहरे घाव लगे हैं. चूरू के डीबी अस्पताल में छात्रा को चार-पांच युनिट खून चढ़ाया गया, लेकिन इसके बाद भी उसकी हालत नाजुक बनी रही. फिर छात्रा को जयपुर रेफर कर दिया गया.

Related Articles

Back to top button