ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
मध्यप्रदेश

MP में आउटसोर्स कर्मियों 4 महीने से नहीं मिली सैलरी, वेतन के पड़े लाले, स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारी मानने से किया इंकार

ग्वालियर: ग्वालियर जिला अस्पताल मुरार में आउटसोर्सिंग के जरिए कार्यरत कर्मचारियों को बीते 4 महीनों से सैलरी नहीं मिली है। कर्मचारियों का आरोप है कि सिविल सर्जन डॉ. आर. के. शर्मा ने उनकी शिकायत नहीं सुनी और उन्हें विभाग का कर्मचारी मानने से इनकार कर दिया। अब कर्मचारियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू कर दी है। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में वे अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन पिछले चार महीनों से तनख्वाह नहीं मिली। जब उन्होंने यह समस्या सिविल सर्जन डॉ. आर. के. शर्मा के सामने उठाई, तो उनके अनुसार डॉ. शर्मा ने न केवल कर्मचारियों को विभाग का हिस्सा मानने से इनकार किया, बल्कि उनका व्यवहार भी अभद्र रहा।

सिविल सर्जन का बयान
इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. आर. के. शर्मा का कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को अपनी शिकायत आवक-जावक शाखा में दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अलग-अलग कंपनियों के जरिए आउटसोर्सिंग कर्मचारियां काम कर रही हैं और यदि किसी को तनख्वाह समय पर नहीं मिल रही है तो वह लिखित शिकायत कर सकता है। डॉ. शर्मा ने कहा, “मुझसे मिलने के लिए कोई भी आउटसोर्स कर्मचारी नहीं आया। लिखित शिकायत मिलने पर हम कार्रवाई करेंगे।”

प्रदर्शन की तैयारी
सैलरी न मिलने और शिकायत न सुनने के विरोध में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करने का मन बना लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो उनका विरोध और तेज होगा।

Related Articles

Back to top button