ब्रेकिंग
Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल PM और FM दोनों ने पंजाब को किया निराश"; बजट पर भड़के कांग्रेस नेता आशु, केंद्र सरकार पर लगाए पक्षपात... AI के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर मांग रहा था पैसे; साइबर पुलिस ने ब्लैकमेलर को किया गिरफ्तार, जानें पू... हिमाचल में चिट्टा तस्करी का 'बड़ा मगरमच्छ' गिरफ्तार; पंजाब से जुड़े हैं नशे के तार, पुलिस का बड़ा खु... पंजाब की राजनीति में खलबली! खैहरा ने केजरीवाल से मांगा 1.75 करोड़ का हिसाब; AAP सरकार को घेरा शर्मनाक! लुधियाना में पति ने पार की क्रूरता की हदें, मारपीट के कारण अजन्मे बच्चे ने तोड़ा दम; पूरे इ...
पंजाब

पंजाब में गिरे ओले, भारी बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज

पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह से हो रही भारी बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।  मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह तक ट्राईसिटी, पंजाब और हिमाचल में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है, जो 7 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर 11/15 के अंडरपास में सेक्टर 15 की तरफ पेड़ गिरने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हिमाचल में हो रही भारी बारिश के कारण पंजाब में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसके मद्देनजर बांधों से नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

पंजाब में देर रात ओलावृष्टि:
पंजाब के कई जिलों में रात भर बारिश का असर देखा गया। लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में भारी बारिश हुई, जबकि रोपड़ के श्री आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव में आधी रात को ओले गिरने की जानकारी मिली। मौसम विभाग ने पंजाब के 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर शामिल हैं, जहां भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अत्यधिक सतर्क रहने और जरूरत न होने पर बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button