ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
उत्तरप्रदेश

निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- ‘यह मर्डर है’

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला. परिजन ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या उसकी पत्नी के परिजन ने की है और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उनका बेटा विदेश में रहकर काम करता है. अभी हाल ही में छुट्टी पर घर आया था. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, लालापुर पीपलसाना गांव में रहने वाले दानिश का शव बरामद हुआ. सऊदी अरब में प्लंबर का काम करता था. कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर लौटा था. गांव की ही एक युवती से उसका लंबे समय से प्रेम संबंध था, लेकिन दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे. 13 अक्टूबर को युवती अचानक दानिश के घर पहुंच गई और निकाह की जिद पर अड़ गई. वह लगातार मांग कर रही थी कि तुरंत शादी की जाए. जानकारी के मुताबिक सूरज नगर चौकी पुलिस मौके पर आई और दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसी बीच एक स्थानीय ने दोनों को अपने घर बुला लिया और वहीं पर उनका निकाह करा दिया गया.

युवती के परिजन ने किया था हंगामा

इसके दो दिन बाद शुक्रवार की सुबह दानिश की मां रईसा खातून ने पुलिस को बताया कि युवती के परिजन लाठी-डंडे लेकर उनके घर आ धमके और गाली-गलौज के साथ मारपीट की. इससे परेशान होकर दानिश घर से बाहर चला गया. कुछ देर बाद गांव वालों को दानिश का शव को गांव के ही खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर लटका मिला. रईसा खातून का आरोप है कि युवती के परिवार वालों ने उनके बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची है. उन्होंने यह भी कहा कि दानिश से जबरन निकाह कराया गया था.

4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस में मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा. इस मामले में मृतक युवक के पिता खलील अहमद ने शिकायत दी गई है, जिनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए लड़की पक्ष के 4 लोगों पर केस दर्ज किया गया. मृतक के पिता ने शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए. मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button