ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
पंजाब

हाईकोर्ट पहुंचा निलंबित AIG आशीष कपूर का मामला, की जा रही ये मांग

 निलंबित ए.आई.जी. आशीष कपूर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। बता दें कि थाने में महिला से मारपीट के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की गई है। वहीं पीड़ित महिला का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। महिला ने आरोप लगाए कि इस मामले में आशीष कपूर को ही आरोपी बनाया गया, जबकि मारपीट के समय अन्य चार पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

महिला ने बताया कि उसे एक फर्जी मामले में फंसाकर पैसे मांगे गए थे। इसके बाद थाने में आशीष कपूर ने कई पुलिस अधिकारियों के सामने मारपीट की  थी। इसे लेकर जब वीडियो पेश की गई थी को हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। वीडियो की फोरेंसिक जांच से भी पता चला कि अन्य पुलिस अधिकारी भी घटना में शामिल थे। हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार से अब तक की गई जांच और कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

Related Articles

Back to top button