ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
देश

गुजरात CM विजय रुपाणी का हुआ कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट आने से पहले खुद को किया होम क्वारंटाइन

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का बुधवार को कोरोना टेस्ट किया गया। गुजरात सीएम का कोरोना टेस्ट करने वाले डॉक्टर अतुल पटेल और डॉक्टर आरके पटेल ने कहा कि विजय रुपाणी की तबीयत बिल्कुल ठीक है और वे पूरी तरह नॉर्मल हैं लेकिन एहतियातन उनके किसी से बाहरी किसी भी व्यक्ति से न मिलने की सलाह दी गई है। ऐसे में गुजरात सीएम ने खुद को क्वारंटाइन करने का फैसला लिया है।

गुजरात के सीएम अब अपने घर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकार का सारा कामकाज देखेंगे और मंत्रियों से बैठक आदि या दिशा-निर्देश देंगे। बता दें कि कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इमरान खेड़ावाला ने गुजरात सीएम विजय रुपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल के साथ बैठक की थी। जिसके बाद से गुजरात सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। इमरान के बैठक में शामिल होने के चलते रुपाणी ने खुद अपना टेस्ट करवाया है और होम क्वारंटाइन में जाने का फैसला किया। वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम नितिन पटेल को भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 1076 नए मामले दर्ज किए जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार हो गई और इस दौरान इस संक्रमण के कारण 38 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 377 पर पहुंच गया है। वहीं गुजरात में एक दिन में 111 लोग संक्रमित हुए हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 650 हो गया तथा दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 28 पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button