ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...
मध्यप्रदेश

50 हजार में खरीदी गई दुल्हन ने किया बड़ा धोखा! सुहागरात पर दूल्हे को पता चला ऐसा सच, अब परिवार झेल रहा है बदनामी

हर इंसान अपने लिए ऐसा हमसफर ढूंढता है, जिसके ख्वाब वो शुरू से देखता आया होता है. यानि सपनो का राजकुमार या सपनों की राजकुमारी. मगर क्या हो जब शादी के बाद पता चले कि जिसके साथ आपने 7 फेरे लिए हैं, वो तो एक किन्नर है. यकीनन इससे सदमा जरूर लगेगा. मगर मध्य प्रदेश के छतरपुर में रहने वाले एक दूल्हे के साथ सच में ही ऐसा हुआ है. उसने बड़े ही अरमानों के साथ अपनी दुल्हनिया से शादी की. बकौल उसे खरीदा भी. मगर जब दुल्हन की सच्चाई सामने आई तो दूल्हे के साथ-साथ पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई.

छतरपुर के एक गांव में शुकरू अहिरवार (हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले) अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनके बेटे की शादी नहीं हो पा रही थी. तमाम कोशिशों के बाद उन्हें एक रिश्तेदार ने बताया कि वो उनके लिए छत्तीसगढ़ से एक दुल्हन ला सकता है. मगर इसके लिए उन्हें 50 हजार रुपए देंगे होंगे. यानि दुल्हन खरीदनी होगी. शुकरू अहिरवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं. मगर बात बेटे की शादी की थी. इसलिए उन्होंने अपनी तीन बीघा जमीन गिरवी रखकर 50 हजार रुपयों का इंतजाम किया. साथ ही शादी में 80 हजार रुपये भी अलग से खर्च किए.

सुहागरात पर खुली दुल्हन की पोल

मगर सुहागरात से पहले ही लड़की दूल्हे से दूर रहने लगी. दूल्हे को जब पता चला कि दुल्हन किन्नर है तो उसका माथा ठनक गया. मगर परिवार चुप रहा. फिर अगले ही दिन दुल्हन घर जाने की जिद करने लगी. यहां तक कि एक दिन तो वो बिन बताए घर से कहीं चली गई. फिर रातभर गांव की एक पहाड़ी के पीछे छिपी रही. बाद में वो मिल गई. गांव वालों का कहना है कि परिवार बदनामी के डर से पहले ये बात किसी को बता नहीं रहा था. मगर गांव वालों को उस पर शक हुआ. वो उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए. वहां पता चला कि दुल्हन तो किन्नर है. साथ ही वो नाबालिग भी है. यह सुनते ही सभी के होश उड़ गए. तुरंत पुलिस को बुलाया गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. मगर ये शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. दूल्हे के पिता ने बताया- हमारे बड़े बेटे की पहले ही शादी हो चुकी है. मगर वो हमसे अलग रहता है. छोटे बेटे की शादी के लिए हमने जमीन गिरवी रखकर पैसों का बंदोबस्त किया. मगर दुल्हन किन्नर निकली. अब हमारी पूरे समाज और गांव में बदनामी हो रही है.

Related Articles

Back to top button