ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

देश के इन 5 राज्यों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, यहां कोरोना के मरीजों की संख्या 7 हजार के पार

देश लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं महाराष्ट्र, दिल्ली में तो कोरोना मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (covid-19 )के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इन पांचों राज्याें में कोरोना संक्रमितों के मामले 7746 हो चुके हैं जो देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या का 60 प्रतिशत से अधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12380 हो गई है और इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 414 पहुंच गई है। अब तक 1489 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 257 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य संक्रमित मरीज ठीक हुए मौत
आंध्र प्रदेश 525 20 14
अंडमान निकोबार 11 10 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
असम 33 0 1
बिहार 70 29 1
चंडीगढ़ 21 7 0
छत्तीसगढ़ 33 17 0
दिल्ली 1578 40 32
गोवा 7 5 0
गुजरात 766 64 33
हरियाणा 205 43 3
हिमाचल प्रदेश 35 16 1
जम्मू-कश्मीर 300 36 4
झारखंड 28 0 2
कर्नाटक 279 80 12
केरल 388 218 3
लद्दाख 17 10 0
मध्य प्रदेश 987 64 53

Related Articles

Back to top button