ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...
पंजाब

जालंधर में भी मौसम ने बदला मिजाज: ठंडी हवाओं के साथ-साथ बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

जालंधर: पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार देर शाम जालंधर शहर और आसपास के इलाकों में आसमान पर गहरे बादल छा गए और तेज़ हवाओं के साथ बिजली चमकने लगी। दिनभर के साफ मौसम के बाद अचानक हुए इस बदलाव से लोगों ने ठंडी हवाओं के साथ-साथ बारिश का लुत्फ उठाया। वहीं बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इससे पहले पंजाब के बठिंडा, मलोट और मुक्तसर जैसे इलाकों में दोपहर बाद बारिश की खबरें सामने आई थीं। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि आने वाले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।जालंधर में मौसम का यह बदलाव न सिर्फ़ सर्दी की दस्तक है बल्कि यह संकेत भी है कि आने वाले दिनों में पंजाब में ठंडी हवाएं और बारिश लोगों को कंपकंपा सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम के ताज़ा अपडेट पर ध्यान रखें। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह और देर रात के समय गर्म कपड़े पहनें और खासकर बच्चों व बुजुर्गों को ठंडी हवा से बचाएं।

Related Articles

Back to top button