ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
मध्यप्रदेश

गाजियाबाद होटल में सनसनी! कमरे में मिला युवक का शव, परिवार ने लगाया ‘मर्डर’ का आरोप, शराब की बोतल ने बढ़ाई मिस्ट्री

गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 27 साल के युवक का शव होटल में लटका हुआ मिला. युवक मेरठ जिले का रहने वाला था और नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था. घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस युवक के आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है.

घटना इंदिरापुरम के शक्ति खंड-3 स्थित वन मॉल के एक होटल की है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रजत प्रताप सिंह भाटी के रूप में हुई है, जो मेरठ जिले का रहने वाला था. वह नोएडा की एक निजी कंपनी में प्राइवेट जॉब करता था. बुधवार सुबह करीब 8 बजे होटल के कमरे नंबर 203 में उसका शव पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला. होटल स्टाफ के अनुसार, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था.

होटल में फंदे पर लटका मिला शव

जब काफी देर तक रजत बाहर नहीं निकला तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फंद पर लटका हुआ मिला. कमरे से पुलिस को लैपटॉप,फोन, और शराब की एक बोतल मिली है. बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदि भी था. होटल प्रबंधन ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों और पुलिस को दी. घटना के बाद से ही पीड़ित परिजनों रो रोकर बुरा हाल है. परिवार में मातम छाया गया है.

परिवार ने जताई मौत के पीछे साजिश की आशंका

सूचना मिलते ही इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं पर गहराई से पड़ताल की जा रही है. मृतक के परिजनों का कहना है कि उनका लड़का ऐसे आत्महत्या नहीं कर सकता है. इसके पीछे उन्होंने किसी हत्या की आशंका जताई है. परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष तरीके से जांच करने की मांग की है, ताकि आत्महत्या और हत्या जैसे सवालों को खुलासा हो सके.

Related Articles

Back to top button