ब्रेकिंग
Hazaribagh Sohrai Art: ड्राइंग रूम से किचन तक पहुँची 500 साल पुरानी सोहराय कला, अब आधुनिक घरों की शा... Friendship vs Politics: "जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे", 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आ... Palamu Crime Control: पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 102 खूंखार गैंगस्टर समेत 1214 अपराधी रडार पर; अ... Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में 'जीरो फेलियर' का लक्ष्य, सचिव का सख्त आदेश- लापरवाही पर नपेंगे जि... Lok Bhavan Statue Garden: हरियाली और विरासत का अनूठा संगम, लोक भवन का 'मूर्ति उद्यान' बना पर्यटकों क... End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग... Jharkhand Municipal Election: हजारीबाग और मानगो नगर निगम चुनाव में 'महिला शक्ति' का बोलबाला, नामांकन... Hemant Soren vs Center: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- 'हक नहीं मिला तो ...
धार्मिक

ज्योतिषीय घटनाक्रम! आज अस्त होंगे ग्रहों के सेनापति (मंगल), इन 3 राशि वालों का बदलेगा भाग्य, हो जाएंगे मालामाल!

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रहों के सेनापति कहे जाते हैं. मंगल भूमि, ऊर्जा, साहस, पराक्रम, क्रोध और रक्त का कारक माने जाते हैं. मंगल का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी तरह मंगल की अस्त होने वाली स्थिति भी बहुत ही विशेष मानी जाती है. आज मंगल अस्त होने जा रहे हैं. मंगल अभी अपनी ही राशि वृश्चिक में विराजमान हैं. इसी राशि में आज मंगल शाम 6 बजकर 36 मिनट पर अस्त हो जाएंगे.

28 अप्रैल 2026 तक यानी पूरे 175 दिनों तक मंगल अस्त रहेंगे. मंगल अस्त होते हैं, तो कुछ समय के लिए उनकी शक्तियां कमजोर हो जाती हैं. मंगल के अस्त होने का कई राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है, लेकिन मंगल के अस्त होने के बाद इन तीन राशियों के जातकों का भाग्य बदल सकता है.

मेष राशि

मंगल के अस्त होने के बाद मेष राशि के जातकों के राहत भरे दिन आ सकते हैं. इस समय में मेष राशि वालों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं या उनमें तेजी आ सकती है. धन से जुड़ी परेशानियां और चिंताएं खत्म हो सकती हैं. इस समय में पारिवारिक माहौल अच्छा रह सकता है.

सिंह राशि

मंगल के अस्त होने के बाद सिंह राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है. इस समय में सिंह राशि वालों को कोई नया अवसर या ऑफर मिल सकता है, जो जीवन की दिशा परिवर्तित कर सकता है. यात्रा से लाभ हो सकता है. आत्मविश्वास आ सकता है. नौकरी या व्यापार में कोई अच्छा मौका मिल सकता है.

कर्क राशि

मंगल के अस्त होने के बाद का समय कर्क राशि वालों के लिए अधिक सकारात्मक रह सकता है. इस समय कर्क राशि वाले के मेहनत के परिणाम पा सकते हैं. ऑफिस में काम की तारीफ हो सकती है. बॉस का भरोसा जीत सकते हैं. सेहत में सुधार हो सकता है.

Related Articles

Back to top button