ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
मध्यप्रदेश

खजुराहो एयरपोर्ट में CISF अफसर का सुसाइड! ड्यूटी के दौरान वॉच टावर में लगाई फांसी, मचा हड़कंप

छतरपुर। खजुराहो एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने ड्यूटी के दौरान वॉच टावर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे बल में सनसनी फैल गई है। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान दुर्गा प्रसाद नगवंशी (53 वर्ष) के रूप में हुई है, जो छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला था और CISF में ASI के पद पर पदस्थ था।

सूचना मिलते ही खजुराहो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना स्थल पर CFL टीम और डॉग स्क्वाड को भी जांच के लिए बुलाया गया। घटना की पुष्टि टीआई प्रशांत सेन, थाना खजुराहो ने की है। पुलिस अब ड्यूटी रजिस्टर, व्यक्तिगत दस्तावेज़ और मोबाइल की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button