ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
दिल्ली/NCR

DND पर जाम का अलर्ट! मरम्मत कार्य के चलते दो लेन बंद, दिल्ली-नोएडा रूट पर एक महीने तक आवाजाही रहेगी प्रभावित

दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाले DND फ्लाइवे पर मरम्मत का कार्य शुरू हो रहा है. ऐसे में यहां करीब एक महीने तक काम चलेगा. इस दौरान दो लेन बंद की जाएंगी. इस रोड से रोजाना लाखों गाड़ियां गुजरती हैं. ऐसे में इस महीने में इस रोड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है. हालांकि, ट्रैफिक पुलिस की ओर से सुबह और शाम के व्यस्त समय में मरम्मत का काम नहीं करने की सलाह दी गई है.

नॉर्मल दिनों में भी इस नोएडा से आने वाली गाड़ियों का दबाव इस रोड पर ज्यादा होता है. ऐसे में जब मरम्मत कार्य होगा तो लोगों को खासी परेशानी हो सकती है. इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह और शाम के समय काम न करने की हिदायत दी है. सड़क की मरम्मत का काम नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड (NTBCL) को सौंपा गया है. ये सड़क-सड़क जगह-जगह से टूट गई है. ऐसे में अब इसकी मरम्मत कर सड़क को एकदम नई जैसी बनाई जाएगी.

इस समय DND पर चलेगा मरम्मत कार्य

ट्रैफिक पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मरम्मत कार्य करने वाली कंपनी को रविवार रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक का समय दिया गया है. इसके बाद दोपहर में 12 से शाम 4 बजे तक रिसर्फेसिंग (पुरानी सड़क की ऊपरी सतह को सुधारना या नई परत बिछानाताकि सड़क फिर से चिकनी और मजबूत बन सके) का काम किया जाएगा. डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण रंजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेन रोड और लूप की रिसर्फेसिंग की जानी है.

रात के समय दो लेन, दोपहर में एक लेन बंद

अभी दिल्ली से नोएडा की ओर आने वाले रास्ते पर ही मरम्मत का काम शुरू किया गया है. इस हिस्से का काम अगले 15 से 20 दिनों में पूरा होने की संभावना है. इसके बाद नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते पर काम शुरू किया जाएगा. कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि वह रात के समय दो लेन और दोपहर में एक लेन बंद रखकर काम करें, जिससे जाम की स्थिति को कंट्रोल किया जा सके.

मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें. इससे उन्हें भी जाम से नहीं जूझना पड़ेगा और DND पर भी गाड़ियों का दबाव कम होगा.

Related Articles

Back to top button