ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
पंजाब

पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम

मोहाली: पंजाब सरकार के आदेशों के अनुसार जिला कोष कार्यालय मोहाली में 13 नवंबर यानी आज से 15 नवंबर तक “पेंशनर सेवा मेला” लगाया जा रहा है। आज से पेंशन धारकों को बड़ी सुविधाएं मिलने जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य जिले के सभी पेंशनरों को आवश्यक ई-केवाईसी प्रक्रिया से संबंधित सुविधा प्रदान करना है ताकि वे नए शुरू किए गए “पेंशनर सेवा पोर्टल” पर अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकें। इस संबंध में मोहाली की जिला कोष अधिकारी रेनुका कटियाल ने बताया कि सरकार ने 3 नवंबर को सभी पेंशन संबंधी सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था।

पेंशनरों के लिए पोर्टल पर अपनी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। उन्होंने जिले के सभी पेंशनरों से अपील की कि वे अपनी रजिस्ट्रेशन करवाने और सरल डिजिटल पेंशन सेवाओं का अनुभव करने के लिए मेले के दौरान जिला प्रशासनिक परिसर, सेक्टर-76 मोहाली की पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 257 में पहुंचें। इस पोर्टल के माध्यम से शुरुआत में पेंशनरों को 6 मुख्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें “जीवन प्रमाण” मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाना, पेंशन को पारिवारिक पेंशन में बदलने के लिए आवेदन देना, लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) के लिए आवेदन देना, पेंशन से संबंधित शिकायतें दर्ज करवाना और पेंशनरों के व्यक्तिगत विवरण को अपडेट या बदलना शामिल है।

पेंशनर इस पोर्टल पर उपलब्ध आधार प्रमाणीकरण सुविधा के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी कर “पेंशनर सेवा पोर्टल” पर रजिस्टर हो सकते हैं। एक बार रजिस्टर होने के बाद वे अपने मोबाइल फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप का उपयोग करके पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी से घर बैठे ही इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। सरकार की ओर से पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए निदेशालय स्तर पर तीन समर्पित हेल्पलाइन नंबर — 18001802148, 01722996385 और 01722996386 जारी किए गए हैं, जो सभी कार्यदिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेंगे।

Related Articles

Back to top button