ब्रेकिंग
Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प... Risali Nagar Nigam Politics: भिलाई-चरोदा और रिसाली में निकाय चुनाव की हलचल; विकास कार्यों के दावों प... Palamu News: करमा पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा; कोयल नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, 1... CCL Magadh Coal Theft Raid: मगध-अमरपाली में CISF की बड़ी कार्रवाई; 200 टन अवैध कोयला किया जब्त Koderma News: सैनिक स्कूल तिलैया में 5 दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न; तिलैया विजेता, गोपाल... Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन; इंसास और AKM राइफल सम... Dhanbad Binod Bihari Mahato Jayanti: 'पढ़ो और लड़ो' के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती; जय...
बिहार

बिहार में चिराग ने सबको पटका! स्ट्राइक रेट में टॉप पर, NDA $190$ पार, तेजस्वी यादव चल रहे पीछे, रुझानों में बड़ा उलटफेर

Bihar Vidhan Sabha Chunav Party Wise Result 2025: बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच 243 विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो गई है. दो चरणों में हुए चुनाव के लिए 46 केंद्रों पर मतों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है. अभी तक की गिनती में एनडीए 193 सीटों पर और महागठबंधन 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज सभी सीटों पर पीछे है. चिराग पासवान 22 सीटों पर आगे हैं वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम 2 सीट से आगे चल रही है. बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए वोटिंग हुई थी. इसमें 67.13 प्रतिशत वोटिंग हुई जो कि ऐतिहासिक है. इसमें कुल 7.45 करोड़ मतदाताओं ने 2,616 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए वोट डाला.

एक्जिट पोल में एनडीए सरकार!

अधिकांश एग्जिट पोल में जनता दल (यूनाइटेड) और बीजेपी गठबंधन (एनडीए) की बड़ी जीत का अनुमान लगाया है. तेजस्वी यादव ने इन अनुमानों को खारिज करते हुए कहा है कि महागठबंधन बड़ी बहुमत से सरकार बनाएगा.

कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ रही चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन इस बार पांच दलों के साथ मैदान में है. 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए बीजेपी और जेडीयू दोनों ही पार्टियों ने 101-101 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. इसके अलावा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं.

दूसरी ओर, महागठबंधन की ओर से आरजेडी 143 सीटों, कांग्रेस 61 सीटों, सीपीआईएमएल 20 सीटों, वीआईपी 13 सीटों, जबकि सीपीआई (एम) 4 और सीपीआई 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

वर्तमान बिहार विधानसभा में किस पार्टी के कितने विधायक?

बिहार विधानसभा की वर्तमान संरचना पर नजर डालें तो बीजेपी 80 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है. इसके बाद आरजेडी के पास 77 विधायक, जेडीयू के 45 विधायक और कांग्रेस के 19 विधायक हैं. वाम दलों में, सीपीआई (एम-एल) लिबरेशन के 11, सीपीआई (एम) के 2 और सीपीआई के भी 2 विधायक मौजूद हैं. इसके अलावा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 4, एआईएमआईएम के 1 विधायक और 2 निर्दलीय सदस्य विधानसभा में शामिल हैं.

2020 में किसे कितनी सीटें मिली थीं?

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक मुकाबला काफी रोचक रहा था. उस चुनाव में बीजेपी ने 74 सीटें हासिल कर मजबूत उपस्थिति दर्ज की थी, जबकि सहयोगी दल जेडीयू को 43 सीटें मिली थीं. दूसरी ओर, आरजेडी 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. कांग्रेस के खाते में 19 सीटें आई थीं, जबकि बाकी दलों और निर्दलीयों ने मिलकर 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इन नतीजों ने बिहार की राजनीति में एक बार फिर नए समीकरण खड़े कर दिए थे, जिनकी तुलना मौजूदा चुनाव से की जा रही है.

Related Articles

Back to top button