ब्रेकिंग
Bokaro Missing Child Found: बोकारो से 5 दिन पहले लापता हुआ बच्चा ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद, पुलिस... International Yoga Day 2026: झारखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज; इस साल की थीम है 'स... Basukinath Dham: बासुकीनाथ के शिवगंगा सरोवर में दिखे पातालेश्वर महादेव; सफाई के दौरान सामने आया शिवल... Amritsar Sacrilege Attempt: श्री दरबार साहिब परिसर में बेअदबी की कोशिश; आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ज... Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव; जालंधर और MCX बाजार में उछाल, जानें आज ... Power Cut in Jalandhar: जालंधर के नेहरू गार्डन रोड फीडर में इमरजेंसी शटडाउन; इन इलाकों में एक घंटे र... Jalandhar Firing: जालंधर के किशनपुरा चौक में दिन-दहाड़े फायरिंग; BMS Fashion शोरूम पर बदमाशों ने बरसा... Gurdaspur Storm News: दीनानगर में तूफान का कहर; दो मंजिला पोल्ट्री फार्म ढहा, लाखों का नुकसान और मलब... Dr. Meenakshi Sood Death Case: डा. मीनाक्षी सूद की संदिग्ध मौत; पति डा. पीयूष पर गंभीर आरोप, 2.5 करो... Pollution Certificate Rules: अब बिना OTP के नहीं बनेगा PUC सर्टिफिकेट; ट्रांसपोर्ट विभाग का नया अपडे...
पंजाब

कचरा फैलाने वालों की नगर निगम ने की हवा टाइट! ढोल बजा-बजाकर किया शर्मिंदा

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए एक बिल्कुल अनोखी और सख्त मुहिम शुरू की है, जिसने पूरे शहर में हलचल मचा दी है। खुले में कूड़ा फेंकने वालों को सबक सिखाने के लिए निगम कर्मियों ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर कई लोग हैरान भी हुए और शर्मिंदा भी।

मुहिम के तहत निगम की टीम ने उन इलाकों का दौरा किया, जहां बार-बार कचरा खुले में फेंके जाने की शिकायतें मिल रही थीं। जो लोग सड़क, पार्क या खाली जगहों में कूड़ा फेंकते पकड़े गए, उनके घर निगम कर्मी ढोल-नगाड़े बजाते हुए पहुंचे। लोगों के घरों के बाहर ढोल बजाकर उन्हें बुलाया गया ताकि आसपास के लोग भी इस अव्यवस्था को देख सकें और खुद को ऐसी हरकतों से दूर रखें। कर्मियों ने उनके द्वारा फेंका गया कचरा उसी बैग में भरकर सीधे उनके घर वापस सौंपा, ताकि उन्हें एहसास हो सके कि सार्वजनिक स्थानों को गंदा करना दूसरों को परेशानी में डालता है।

पूरी कार्रवाई का वीडियो निगम की टीम ने रिकॉर्ड किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। VIDEO के वायरल होते ही लोग इस अनोखी मुहिम की चर्चा करने लगे। कई लोगों ने इस कदम की सराहना की और इसे चंडीगढ़ को और साफ-सुथरा बनाने की दिशा में एक साहसिक प्रयास बताया।

Related Articles

Back to top button