ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

ओद्योगिक विकास के साथ पिछड़े क्षेत्रों का विकास भी जरूरीः गडकरी

नई दिल्ली: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने औद्योगिक घरानों से देश के समूचे विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्र विकास के साथ ही कृषि क्षेत्र और पिछड़े इलाकों के विकास के लिए भी काम करने का आग्रह किया है। गडकरी ने शुक्रवार को यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की राष्ट्रीय परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि देश की प्रगति के लिए औद्योगिक विकास आवश्यक है लेकिन हमारी बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है, इसलिए कृषि क्षेत्र में कैसे विकास लाया जा सकता है इसके लिए भी औद्योगिक घरानों को काम करने की जरुरत है। इसके अलावा पिछड़े क्षेत्रों को विकास भी सबकी जिम्मेदारी है इसलिए इस ओर भी ध्यान देना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास नई तकनीकी का इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है और इसके लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। औद्योगिक घराने इस काम में आगे आएंगे तो सरकार मदद करेगी। सरकार ऐसे तकनीकी प्रशिक्षण खोल रही है जिनके माध्यम से परंपरागत तकनीकी को मजबूत बनाकर लोगों का कौशल विकास किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का मकसद रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा करना है और इसके लिए तकनीकी विकास और प्रशिक्षित कामगारों की टीम तैयार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए कारपोरेट घरानों को भी सामने आना चाहिए। औद्योगिक घराने इस काम में जो भी मदद करना चाहेंगे सरकार उनको इसकी अनुमति देगी और सरकार की तरफ से मदद भी की जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button