ब्रेकिंग
Mhow Crime News: महू में विस्फोटक चोरी कांड में बड़ा सुराग, कम तीव्रता वाले बॉक्स चोरी होने से कृषि ... Gwalior News: ग्वालियर संभाग में अवैध शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 224 FIR दर्ज और 122 तस्कर गिरफ्त... आहते बंद, पर सड़क बन गई मयखाना: ग्वालियर में फुटपाथ और सीढ़ियों पर खुलेआम शराबखोरी जाली दस्तावेजों से बांग्लादेशियों के पासपोर्ट बनाने का भंडाफोड़: गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश तक फैला ... इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर घमासान: रीजनल पार्क के ₹10 लाख किराए पर गरमाई सियासत Bhopal to Gaya Special Train: पितृपक्ष पर गया जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, 24 कोच वाली ट... Balaghat Baiga Child Deaths: बालाघाट में 30 से ज्यादा बैगा बच्चों की मौत का मामला गरमाया, CJP संयोजक... Andhra Pradesh News: बेटे की मौत के न्याय के लिए कोचिंग सेंटर के सामने जहर खाने वाली मां की मौत, हैद... Bareilly News: बरेली में जन्मांध गाय ने दिया 74 किलो के बछड़े को जन्म, IVRI के वैज्ञानिक भी करिश्मा ... Varanasi Sewer Water Controversy: विदेशी पर्यटकों के सामने सीवर जलभराव पर अखिलेश यादव का तंज, नगर नि...
मध्यप्रदेश

रीवा में घर के बाथरूम में मिला लड़की का शव, टीचर पर शक, पिता और बहन ने खोले कई राज

रीवा: सेमरिया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा की मौत का मामला सामने आया. बीते 4 दिन पूर्व छात्रा का शव उसके घर के बाथरूम से बरामद हुआ था. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रा की मौत के मामले अभी सस्पेंस बना हुआ है. मामले में पुलिस को घर से छात्रा का मोबाइल फोन और एक कॉपी भी बरामद हुई है. जिसमें छात्रा द्वारा लिखे गए नोट्स कई सवाल खड़े कर रहें हैं. पुलिस अब पूरे मामले पर तफतीश कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है की जांच के बाद ही छात्रा की मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा. वहीं कॉपी में लिखे नोट वायरल होने के बाद अब नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है.

16 नवंबर को घर के बाथरूम में मिला था शव

रीवा के सेमरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा का बीते 4 दिनों पूर्व सोमवार को घर के बाथरूम में शव मिला था. सूचना मिलने के बाद मौके पर सेमरिया थाना पुलिस पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई. पुलिस को घर से छात्रा का मोबाइल फोन और एक नोट लिखी हुई कॉपी बरामद हुई. छात्रा ने नोट्स में स्कूल के एक शिक्षक का जिक्र किया था. जिसमें शिक्षक का नाम तो नहीं था, लेकिन नोट्स के जरिए छात्रा कुछ बताना चाह रही थी.

टीचर मारता था हाथ पकड़ता था: कॉपी में लिखा नोट

कॉपी में लिखे गए नोटस में छात्रा ने लिखा है की ‘टीचर जब भी मारता था, हाथ पकड़ लेता था, टीचर अपनी मुट्ठी बंद कर लेता था और चैलेंज देता था कि अब उसे खोलकर दिखाओ. नोट में आगे लिखा है की ऐसे ही हाथ पकड़ लेता था और बोलता था कि देखो कितना ठंडा है मेरा हाथ तो कभी पनिशमेंट देने के बहाने मेरी उंगलियों के बीच में पेन डालकर जोर से दबाता था आखिर ये सब क्या है.”

छात्रा के पिता बोले- कॉल डिटेल खोलेगा बेटी के मौत का राज

वहीं मामले में छात्रा के पिता का कहना है कि “अगर कॉल डिटेल और स्कूल से जुड़े पहलुओं पर जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी. बेटी को घर से तो कोई दिक्कत नहीं थी. न ही घर में उसे कोई कुछ बोलता था. सब उसे बेहद प्यार करते थे, क्योंकि वह घर में सबकी लाडली थी. कोई बात तो जरूर उसके जहन में थी, जिसे वह छुपा रही थी. उसकी समस्या और मौत की वजह स्कूल से जुड़ी हुई है. कोई उसे ब्लैकमेल कर रहा था. जिसकी वजह से मजबूरन उसे अपनी जान देनी पड़ी. परिजनों की पुलिस से मांग है की घटना दिनांक वाले दिन बेटी के कॉल डिटेल की जांच की जाए.”

एक लड़के से फोन पर करती थी बात, बड़ी बहन का खुलासा

उधर मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि “वह उससे सारी बाते शेयर करती थी. मगर पिछले कुछ माह से उसने मुझसे और भाई दूरी बना ली. कोई उसे टॉर्चर कर रहा है, ऐसा प्रतीत होता था, परेशानी पूछने पर इनकार कर देती थी. 13 नवंबर को स्कूल से आई, इसके बाद दो दिन वह घर पर ही रही. इसी बीच उसमें बदलाव दिखा. वह डिप्रेश थी, कहीं न कही फोन से उसे मैसेज आया या कॉल आया. जिसके कारण वह परेशान थी. नोट्स से पता चला है की वह एक लड़के से बात करती थी. जो उसी स्कूल का छात्र है. कई बार मैंने दोनों को आपस में फोन पर बात करते देखा है.”

पुलिस कर रही मामले की जांच

पूरे मामले में सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीश का कहना है कि “16 नवंबर को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक नाबालिग बच्ची ने अपने घर के बाथरूम में जान दे दी है. तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की गई. घटनास्थल से पुलिस ने एक कॉपी बरामद की है. जिसमें 4-5 पन्नों का नोट भी लिखा हुआ है. कॉपी नई है या पुरानी है, इसकी जांच की जा रही है. नोट्स दो से ढाई साल पुराना है. छात्रा जब 8वीं कक्षा में थी, नोट्स में टीचर और अन्य बच्चों का भी जिक्र है. नोट्स पढ़कर यह स्पष्ट नहीं किया जा सकता कि वही मौत का असली कारण है. घटना की जांच करते हुए पता लगाया जा रहा है की मौत का सही कारण क्या है.”

Related Articles

Back to top button