ब्रेकिंग
पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर,... दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सलमान खान से जुड़े जिम में लगी आग: मची अफरा-तफरी, समय रहते निकाले गए लोग कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली का ऐतिहासिक फैसला: 8 नवंबर को घोषित किया 'दिवाली डे', पास हुआ प्रस्ताव LIC जीवन उमंग पॉलिसी: प्रीमियम भुगतान के लचीले विकल्प, बोनस और परिवार के लिए रेगुलर इनकम का भरोसा बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले
बिहार

पटना में ATM फ्रॉड का नया तरीका! मशीन में कार्ड फंसा, शख्स बाहर निकला तो अकाउंट से उड़ गए पैसे, जानें कैसे हुई वारदात

बिहार के पटना में एक शख्स के अकाउंट्स से हजारों रुपये की निकाल लिए गए. वह एटीएम कार्ड से पैसे निकालने पहुंचा था, लेकिन उसका एटीएम कार्ड मशीन में ही फंस गया, जिसके बाद उसने काफी कोशिश की. लेकिन एटीएम नहीं निकाल पाया. इसके बाद जैसे ही एटीएम से बाहर आया उसके अकाउंट से 4 बार में 35 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया.

ये मामला पटना सिटी के रानीपुर गांव से सामने आया है, जहां रहने वाले अमर अंबष्ठ के अकाउंट से पैसे निकाले गए हैं. अमर अंबष्ठ का कहना है कि वह नून के चौराहा स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था. उसने पैसे निकालने के लिए कार्ड मशीन में डाला, लेकिन पैसे तो निकले नहीं और अमर का एटीएम कार्ड भी मशीन में ही फंस गया.

4 बार में अकाउंट से उड़ गए पैसे

इसके बाद अमर ने एटीएम में लिखे नंबर पर कॉल कर हेल्प मांगी. कॉल पर उसे जो गाइडलाइन बताई गई उसने उसी मुताबिक कार्ड को निकालने की कोशिश की, लेकिन वह कार्ड नहीं निकाल पाया. ऐसे में काफी कोशिश करने के बाद वह एटीएम से बाहर आने लगा कि तभी उसने अकाउंट से 4 बार में पैसे कटे और लगातार मैसेज आने लगे. एक-एक कर अमर के अकाउंट से 35 हजार रुपये निकल गए.

साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

जब अमर के फोन में पैसे कटने के मैसेज आए तो वह फिर से एटीएम गया. वहां उसने देखा कि एक शख्स अंदर बैठा हुआ है और मोबाइल पर एटीएम का फुटेज देख रहा है. अमर ने अपने साथ ही हुई घटना की जानकारी उस शख्स को दी और उससे मदद मांगी, लेकिन उसने इनकार कर दिया और कहा कि ये काम बैंक स्टाफ ही कर सकती है. इसके बाद अमर से मामले की शिकायत साइबर सेल और खाजेकलां थाना में दर्ज कराई. पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई.

Related Articles

Back to top button