ब्रेकिंग
Delhi News: सेंट्रल दिल्ली में काली मंदिर के पास कबाड़ी की झुग्गी से मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा ... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई आसान: अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, घर आएंगे बीएलओ भारी बारिश के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता IND vs WI 1st ODI: मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, शुभमन गिल चोटिल; जानिए संभावित प्लेइंग-11 Dev Anand 103rd Birth Anniversary: जैकी श्रॉफ ने देव आनंद को किया याद, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें; बता... Congo Plane Crash: कांगो में भीषण विमान हादसा, सेना के दो शीर्ष जनरलों समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत सरकारी बैंकों की 3 दिन की हड़ताल: ग्राहकों को राहत, लिमिट से ज्यादा पैसे निकालने पर माफ रहेगा ATM चा... AI Travel Planning Tips: ट्रिप प्लानिंग होगी आसान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मिनटों में बनाएं परफेक्... Purnima Shradh 2026: पूर्णिमा श्राद्ध आज, शाम को पितरों के निमित्त कितने दीपक जलाएं? जानिए सही दिशा ... Srinagar Tour for Couples: कपल्स के लिए बेस्ट है श्रीनगर, शिकारा राइड से मुगल गार्डन तक हर पल बनेगा ...
मध्यप्रदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन! तीन मंजिला मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,18 कमरों में 20 बेड लगे थे, कई लड़के-लड़कियां पकड़े गए

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के चंदनगांव क्षेत्र में कृष्ण मंदिर के पास स्थित एक तीन मंजिला मकान में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस ने छापा मारा। एसपी अजय पांडे के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस को मौके से दो युवक और दो युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने मकान संचालक पंडित अनिल कुमार द्विवेदी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस जब तीन मंजिला मकान की तलाशी लेने पहुंची, तो वहां की व्यवस्था देखकर दंग रह गई। मकान के 18 कमरों में 20 बेड लगे मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंडित अनिल कुमार द्विवेदी कई महीनों से इसी मकान में अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था।

पड़ोसियों ने दी थी सूचना

गुरुवार सुबह एक बार फिर मकान में लड़का और लड़की के पहुंचने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना दी। जिसके बाद तत्काल कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने सीधे पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर पूरी स्थिति बताई। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड की। स्थानीय लोगों ने बीते दो महीनों में 5 से ज्यादा बार पुलिस और प्रशासन से शिकायतें की थीं।

4 नवंबर को जनसुनवाई में और 17 नवंबर को सीएम हेल्पलाइन में भी मामला उठाया गया था। लोगों का आरोप है कि कोतवाली पुलिस पहले आती थी, लेकिन केवल खानापूर्ति कर लौट जाती थी। पुलिस के जाते ही फिर से लड़के-लड़कियों का आना-जाना शुरू हो जाता था। क्षेत्रवासियों ने राहत जताते हुए कहा कि कई महीनों की परेशानी के बाद आखिरकार पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। लोगों ने एसपी कार्यालय का धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर उच्च स्तर पर दखल न होता, तो शायद फिर कार्रवाई नहीं होती।

Related Articles

Back to top button