ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

शाह के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने वापस लिया सांकेतिक प्रदर्शन, गृहमंत्री बोले-जल्द निकालेंगे समाधान

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आश्वासन के बाद अपना सांकेतिक विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है। अमित शाह ने कहा कि कार्य स्थल पर डॉक्टरों की सुरक्षा तथा सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। केंद्रीय स्वास्थ्य और कल्याण मंत्री हर्षवर्द्धन के साथ आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरों और भारतीय चिकित्सा संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। परवाह किए बिना कोरोना महामारी के उपचार में जुटे डॉक्टरों पर देशभर में हो रहे हमलोें के मद्देनजर चिकित्सा संघ और डॉक्टरों ने आज शाम सांकेतिक विरोध का आह्वान किया था। इसे देखते हुए शाह ने आज डॉक्टरों से बात की।

शाह ने कहा कि डॉक्टर संकट की इस घड़ी में असाधारण कार्य कर रहे हैं। इस स्थिति में वह हर भारतीय से अनुरोध करते हैं कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में वे डाक्टरों का सहयोग करें। गृह मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों को काम करने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने डाक्टरों को आश्वस्त किया है कि मोदी सरकार उनकी चिंताओं के समाधान के प्रति वचनबद्ध है और उनसे अपील करती है कि वे अपने सांकेतिक विरोध के निर्णय पर एक बार फिर विचार करें। बता दें कि  देश के कई राज्यों से डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार, पिटाई और घरों में प्रवेश से इनकार करने की खबरें आई हैं. इससे देश के सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ नाराज हैं। डॉक्टरों ने आज उन पर हो रहे हमले के बीच आज रात 9 बजे सांकेतिक प्रदर्शन और कल काला दिवस मनाने का फैसला किया था।

Related Articles

Back to top button