ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
उत्तरप्रदेश

हमीरपुर में अजीबोगरीब मामला: ‘कहीं पुलिस पकड़ न ले’ इस डर से रेप के आरोपी ने किया सुसाइड, फंदे से लटकी मिली लाश

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने पकड़े जाने के डरे से फांसी लगाकर आत्महत्या ली. आरोपी का शव खेत में पेड़ पर लटका हुआ मिला है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

घटना हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र की है, जहां की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 10 साल की बेटी गांव में भोज के लिए गई थी. इस दौरान गांव के ही आलोक नाम के युवक ने महिला की बेटी को अपने घर दूध लेने भेजा था. एक घंटे तक तब बेटी घर नहीं लौटी, तो बच्ची का चाचा उसे खोजने के लिए आलोक के घर पहुंचा. हालांकि, बच्ची वहां नहीं मिली. इसके बाद परिवार के लोग काफी घबरा गए.

नाबालिग से किया था दुष्कर्म

सभी लोगों ने एक साथ बच्ची को ढूंढना शुरू किया तो वह खेत में लहूलुहान हालात में मिली. इसके बाद उनसे परिवार को अपनी आपबीती बताई. बच्ची ने परिवार को बताया था कि उसके साथ आलोक चाचा ने गलत काम किया है. बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आलोक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी. गांव के लोग भी आलोक को पूरे गांव में ढूढते रहे, लेकीन आलोक कही नहीं मिला.

फंदे पर लटका मिला आरोपी का शव

रविवार सुबह आलोक का शव खेत में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला. खेत में काम करने पहुंचे किसानों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना आने के बाद से ही पुलिस आलोक की तलाश रह रही थी. गिरफ्तारी के लिए उसके घर भी गई थी. इस की जानकारी आलोक की थी. पकड़े जान के डर से वह काफी डरा हुआ था. ऐसा अनुमान है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली.

बिवांर थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि मृतक युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा शनिवार रात ही दर्ज हुआ था. उसकी तलाश की जा रही थी, रविवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला है. पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

Related Articles

Back to top button