ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
मनोरंजन

मिस्टर बजाज बनने के लिए करण सिंह ग्रोवर ने एकता कपूर के सामने रखीं ये बड़ी शर्तें

हिन्दी सिनेमा की हाॅरर क्वीन कहलाई जाने वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनाें फिल्मी पर्दे से दूर हैं। बताते चलें इनके पति अभिनेता करण सिंह ग्राेवर जाे अक्सर अपने स्टाइल और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, इस बार शो कसौटी ज़िन्दगी की 2 से छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि करण सिंह ग्रोवर 6 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं, करण इसमें मिस्टर बजाज की भूमिका निभाएंगे। हाल ही में मिस्टर बजाज का पहला लुक भी सामने आया था। ‘कसौटी जिंदगी की’ के पहले सीजन में मिस्टर बजाज का किरदार रोनित रॉय ने निभाया है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। अब करण सिंह ग्रोवर से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। खबरों की मानें तो करण ने इस रोल के लिए एकता कपूर से काफी मोटी रकम वसूली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करण की एक महीने की फीस 75 लाख रुपए है। इस शो के लिए एकता कपूर की पहली पसंद करण ही थे।

 करण टीवी पर कमबैक के मूड में नहीं थे। ऐसे में एकता को उन्हें मनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। करण ने भी मिस्टर बजाज बनने के लिए एकता के सामने तीन शर्तेंं रखीं। मोटी फीस के अलावा दो शर्तें और भी हैं। करण सिंह का मानना है कि टीवी में बहुत ज्यादा समय देना पड़ता है। खबर के अनुसार, करण ने एकता से मोटी फीस की डिमांड की। एकता ने करण की बात मान ली और वो मिस्टर बजाज बनकर शो में नई शुरुआत करेंगे। 75 लाख के हिसाब से देखा जाए तो करण एक दिन की लगभग 3 लाख रुपए फीस चार्ज कर रहे हैं। इसके अलावा करण दिन में 12 घंटे और महीने में सिर्फ 25 दिन ही काम करेंगे। बता दें कि शो का नया प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ था, इसमें मिस्टर बजाज की एंट्री दिखाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button