ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

हर्षवर्धन की डॉक्टरों से अपील-अपनी ड्यूटी पर लौट जाएं, हम ममता सरकार से करेंगे बात

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में एक जूनियर डॉक्टर से बुरी तरह मारपीट के बाद देशभर के डॉक्टरों ने हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाते हुए उनका समर्थन किया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने आज केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन से मुलाकात कर बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ जारी हिंसा का मुद्दा उठाया।

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि मैं सभी डॉक्टरों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। मैं सभी डॉक्टरों से केवल प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन और अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने की अपील करता हूं। वहीं उन्होंने कहा कि हम ममता सरकार से भी बात करेंगे और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहेंगे। उल्लेखनीय है कि कोलकाता में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन आज चौथे दिन भी जारी रहा और इसका कोई समाधान निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। एम्स दिल्ली के अलावा पटना, रायपुर, राजस्थान और पंजाब के डॉक्टर भी बंगाल के डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button