ब्रेकिंग
Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी... Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा ... Sirohi Social Boycott: मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बने तो 43 परिवारों का हुआ हुक्का-पानी बंद; जा... Surat Murder Case: मामूली बात पर खूनी खेल; होटल में अकेला छोड़ने पर दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घा... Maharashtra Mahila Kisan Sashaktikaran Bill: महिला किसानों को मिलेगा स्वतंत्र दर्जा; महाराष्ट्र सरका... West Bengal Bill 2026: बंगाल में 'गुंडा' एक्ट की तैयारी; सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों ... Heartbreaking Case: ट्रेन में बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म और हत्या का ख... अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: PMCH प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह पद से हटाए गए, अब बेतिया में दे... PMCH Principal Removed: बिहार स्वास्थ्य सेवा पर बड़ा एक्शन; मंत्री निशांत कुमार ने प्रिंसिपल को हटाया... Punjab Government News: पंजाब में 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना; ग्रामीण परिवारों को मिलेगा ...
देश

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में भीषण बस हादसा! 35 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत की पुष्टि, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

आंध्र प्रदेश के चित्तूर (Chittoor Bus Accident) से बड़ी खबर सामने आई है. यहां यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई. हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे. सूचना पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. बचाव कार्य जारी है.

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार-शुक्रवार के दरमियानी रात अल्लूरी सीताराम राजू जिले में चिंतुरु-मारेदुमिल्ली घाट सड़क के पास हुआ. सभी यात्री तीर्थयात्रा के लिए निकले थे. 35 यात्रियों के अलावा एक बस ड्राइवर और एक कंडक्टर था.

सभी यात्रियों ने प्राइवेट बस को बुक करवाया था. वे भद्राचलम घूमने के बाद अन्नावरम जा रहे थे. यह घटना आधी रात के बाद घाट रोड पर घटी. पुलिस को संदेह है कि चालक तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और तुलसीपाका के पास नौवें मील के पत्थर पर सुरक्षा दीवार से टकरा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं

चूंकि घटना स्थल पहाड़ी क्षेत्र में था जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, इसलिए सूचना मोथुगुंटा के अधिकारियों तक पहुंचने में कुछ समय लगा. मगर सूचना मिलते ही वो तुरंत मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल पहुंचाया. अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है.

हादसे पर सीएम नायडू ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने जिला अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के चिंतूर के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोग गहरे सदमे में हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई. मैंने अधिकारियों से इस दुर्घटना के बारे में बात की और पीड़ितों को दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त की. मुझे उम्मीद है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता मिलेगी.

Related Articles

Back to top button