ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में तेंदुए ही तेंदुए, बिग कैट ने जीसीएफ से लेकर पाटन तक फैलाई दहशत

जबलपुर : शहर व उससे लगे कई ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिग कैट की दहशत है. जबलपुर के जीसीएफ स्टेट के विद्यानगर कॉलोनी में तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो सामने आया है, तो वहीं पाटन में तेंदुए ने एक शख्स पर हमला कर दिया. इसके साथ ही इंद्राणा और मझौली में भी लगातार तेंदुए दिखने से लोगों में दहशत है. आलम यह है कि कई जगहों पर जहां वन विभाग को तेंदुए पकड़ने के पिंजरे रखने पड़ रहे हैं, तो कई जगहों पर मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है.

जीसीएफ फैक्ट्री के पास घूम रहा तेंदुआ

जबलपुर में तेंदुओं की बढ़ती तादाद अब लोगों को डराने लगी है. जबलपुर में जीसीएफ फैक्ट्री के सीसीटीवी में एक वयस्क तेंदुआ नजर आया है. फैक्ट्री का इलाका चारों ओर जंगल से घिरा हुआ है, इस वजह से यहां बड़ी तादाद में तेंदूए अपना घर बन चुके हैं. वहीं फैक्ट्री ने तेंदुए का ये वीडियो वन विभाग के साथ शेयर किया है, जिससे यहां से लगे रहवासी क्षेत्रों में लोगों को सतर्क किया जा रहा है.

शिकार की तलाश में यहां तक पहुंचा तेंदुआ

जबलपुर वन विभाग के जिला अधिकारी ऋषि मिश्रा ने कहा, ” फैक्ट्री में जो तेंदुआ नजर आया है, उससे ऐसा एहसास होता है कि वह खाने की तलाश में यहां पहुंचा था. अभी तक इस क्षेत्र में तेंदुए ने किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है लेकिन तेंदुआ कुत्तों के शिकार करने के लिए जरूर इंसानी बस्तियां तक पहुंचता है. इसलिए डीएफओ का कहना है कि लोगों को अपने आसपास से आवारा कुत्तों को हटा देना चाहिए, इससे तेंदुए के आने की संभावना घट सकती है.” ऋषि मिश्रा ने बताया कि फैक्ट्री के गार्ड अक्सर तेंदुआ देखते हैं और वे लोग अपनी सुरक्षा करने के लिए स्वयं सक्षम हैं, उन्हें अलग से सुरक्षा देने की जरूरत नहीं है.

इंद्राणा मझौली और पाटन में तेंदुए की दहशत, किसान पर हमला

पाटन में एक किसान सुकरत पर तेंदुए ने हमला कर दिया. किसान सुकरात ने कहा, ” मैं अपने खेत में काम कर रहा था, इसी दौरान अचानक से ऊपर से तेंदुए ने हमला किया, जिससे मैं घायल हो गया.” जबलपुर के डीएफओ ऋषि मिश्रा ने कहा, ” घायल किसान को अस्पताल में भर्ती किया गया है, उनकी हालत ठीक है लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए हमने पाटन के पास एक पिंजरा रखा है और कोशिश की जा रही है कि इस तेंदुए को पकड़ा जाए. हमने किसानों से भी अपील की है कि वे जंगल से लगे हुए खेतों में रात में ना जाएं और जब भी जाएं तो अकेले ना जाएं.”

ऐसा नहीं है कि केवल पाटन क्षेत्र में ही तेंदुए आतंक मचा रहे हैं, बल्कि इंद्राणा और मझौली में भी तेंदुए को देखा गया है. इसके चलते यहां पर भी वन विभाग द्वारा मुनादी करवाई गई है कि अकेले ना चलें और जहां कहीं भी तेंदुए की जानकारी मिलती है तो तुरंत वन विभाग से संपर्क करें.

जबलपुर में बढ़ी तेंदुओं की तादाद

पाटन क्षेत्र के किसान इंदु पटेल कहते हैं, ” रबि सीजन है और खेतों में पानी देना जरूरी है. बिजली की सप्लाई रात में भी होती है, ऐसी स्थिति में रात को भी खेत पर जाना पड़ता है लेकिन तेंदुए ने नई परेशानी खड़ी कर दी है.” बीते दिनों एक तेंदुआ जबलपुर के एयरपोर्ट के आसपास भी देखा गया था, जहां वह घर में बंधे हुए कुत्ते को उठाकर ले गया था. कुल मिलाकर जबलपुर के आसपास के जंगलों में तेंदुओं की बढ़ती तादाद अब परेशानी का सबब बनने लगी है. हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इनकी संख्या ज्यादा हो गई है लेकिन इन्हें यहां से हटाना मुश्किल है. लोगों को उनके साथ सतर्क होकर रहना सीखना होगा.

Related Articles

Back to top button