ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...
देश

मोहाली में घर पर SI की गोली लगने से मौत, कुछ समय से चल रहा था परेशान

मोहाली(राणा) : फेज-8 पुलिस की रिहायशी सोसाईटी स्थित घर में शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली चलने से सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय भूपिंदर कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही फेज-8 थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई। जिसके बाद उसे तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सब इंस्पैक्टर ने सुसाइड किया है या गलती से गोली चली है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक भूपिंदर कुमार काफी समय से पुलिस लाइन में थे। कोरोना महामारी में उनकी ड्यूटी पहले नयागांव व फिर थाना फेज-1 एरिया में लगाई गई थी। शुक्रवार को नाके से ड्यूटी खत्म कर वह अपने घर पँहुचे थे। इस दौरान सर्विस रिवाल्वर भी उनके पास थी। जब वह कपड़े बदलने लगे। इसी दौरान यह घटना हुई।

सूत्रों के मुताबिक गोली सीधे सिर में लगी है। जिससे वह अचानक जोर से नीचे गिरे। गोली की आवाज सुनकर इलाके के लोग एकजुट हो गए। सूचना मिलते ही थाना फेज-8 की पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। वहीं रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

कुछ समय से चल रहा था परेशान :
जानकारी के मुताबिक भूपिंदर कुमार कुछ समय से परेशान चल रहा था। क्योंकि उसकी पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी। पत्नी का कुछ समय पहले ऑप्रेशन हुआ था। इस वजह से भी वह काफी आहत था।

जांच के बाद होगा खुलासा :
जैसे ही थाना पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि एक सब-इंस्पैक्टर के गोली लगने से उसके घर में मौत हो गई है। उसके तुरंत बाद थाना प्रभारी रजनीश चौधरी खुद मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उनकी ओर से इस मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है।

कयास यह लगाए जा रहे हैं कि सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र की पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी जिसको लेकर वह मानसिक रूप से कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि भूपेंद्र जैसे ही शुक्रवार रात नाके पर से ड्यूटी कर घर लौटे, वह कपड़े चेंज कर रहे थे उस समय अचानक उनकी सर्विस रिवाल्वर चल पड़ी और उससे उनकी मौत हुई होगी। लेकिन इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा कि उन्होंने खुद गोली चलाकर खुदकुशी की है या फिर गोली अचानक लगी है।

Related Articles

Back to top button