ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
झारखण्ड

पहले गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया, फिर चुपके से रिकॉर्ड किए अंतरंग वीडियो और सोशल मीडिया पर कर दिए वायरल, अब पुलिस के शिकंजे में आरोपी

 झारखंड मे बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र की एक महिला के अंतरंग वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी उसके पुरुष मित्र विक्की कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पीड़िता ने 18 दिसंबर को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने पुरुष मित्र विक्की कुमार से मिलने गई थी। इस दौरान आरोपी ने चुपके से उसका अंतरंग वीडियो बना लिया, जिसकी जानकारी पीड़िता को नहीं थी।

17 दिसंबर को विक्की ने वीडियो को पीड़िता के रिश्तेदारों, शिक्षक, भाई और दोस्तों के मोबाइल पर भेजकर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर पीड़िता  परेशान होकर थाने पहुंची। शिकायत पर बालीडीह थाने में कांड संख्या 360/25, धारा 74, 75, 76, 294 बीएनएस और 66(ई), 67, 67(ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक आरोपी विक्की कुमार को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। विक्की कुमार का पूर्व अपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ बालीडीह थाने में कांड संख्या 204/2023, धारा 354(ग), 504, 509 भादवि के तहत केस दर्ज है।

Related Articles

Back to top button