ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

दुनियाभर में 27 लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में, अमेरिका में 24 घंटे में 1258 मौतें

चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से अभी तक दुनियाभर में 1,95,000 लोगों की मौत हो चुकी है और 27 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।  दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों में से एक चौथाई लोगों की मौत अमेरिका में हुई है और संक्रमण के एक तिहाई से अधिक मामले यहां से सामने आए हैं।

‘जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय’ के अनुसार अमेरिका इस संक्रामक रोग से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। देश में 9.2 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं और शुक्रवार तक मरने वाले लोगों की संख्या 51,000 पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में 1258 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में कोविड-19 के मामले छह देशों स्पेन (2,19,764), इटली (1,92,994), फ्रांस (1,59,495), जर्मनी (1,54,545), ब्रिटेन (1,44,635) और तुर्की (1,04,912) के कुल मामलों से भी अधिक है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में इस वायरस से सबसे अधिक 17,671 लोगों की मौत हुई और 2,71,890 लोग संक्रमित पाए गए। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि अमेरिका में संक्रमण का बुरा दौर बीत चुका है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस पर अपने नियमित व्हाइट हाउस संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देशभर में संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है। पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में 38 प्रतिशत जांच रिपोर्ट में संक्रमण के मामले सामने आए थे, इस हफ्ते यह संख्या गिरकर 28 प्रतिशत रह गई। न्यूयॉर्क में एक हफ्ते पहले के मुकाबले अब नए मामले मामलों में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है और समान अवधि में मरने वाले लोगों की संख्या 40 प्रतिशत तक कम हो गई है। ट्रंप ने कहा कि नए मामलों की संख्या में गिरावट के परिणामस्वरूप आधे राज्यों ने अपनी अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इससे एक दिन पहले कैलिफोर्निया, मिनेसोटा और टेनेसी ने कुछ क्षेत्रों में काम फिर शुरू करने की अतिरिक्त योजनाओं की घोषणा की।

इस बीच, पहली बार ट्रंप ने कोरोना वायरस कार्यबल के संवाददाता सम्मेलन को पत्रकारों के सवालों का जवाब दिए बगैर खत्म कर दिया। व्हाइट हाउस के चार अधिकारियों और व्हाइट हाउस के करीबी रिपब्लिकनों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलनों का तरीका बदलने को लेकर चर्चा हुई जिसमें राष्ट्रपति की भूमिका को कम करने की बात उठी। यह संवाददाता सम्मेलन आमतौर पर एक घंटे से अधिक समय तक चलता था और ट्रंप पत्रकारों के सवालों का जवाब देते थे।

Related Articles

Back to top button