ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
उत्तरप्रदेश

“नमूना कौन है, यह जनता तय करेगी!” अखिलेश यादव का योगी आदित्यनाथ को करारा जवाब; यूपी की राजनीति में बयानों का ‘पावर गेम’ शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा का दूसरा दिन भी हंगामे से भरा रहा है. जहां आज योगी सरकार ने सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश किया. वहीं विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी के विधायक सरकार को कफ सिरप मामले पर घेरते रहे. कफ सिरप मामले के सवालों का जवाब देते हुए योगी ने कुछ ऐसा कहा कि सपा के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया और अब अखिलेश यादव ने एक्स पर पलटवार किया है.

योगी आदित्यनाथ ने जवाब के दौरान दिल्ली और यूपी के नेताओं की तुलना करते हुए कहा, “देश में दो ‘नमूने’ हैं, जिनमें से एक यहां बैठते हैं.” इस पर समाजवादी सु्प्रीमों ने पलटवार करते हुए चुटकी ली और एक्स पर लिखा, “आत्म-स्वीकृति! किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी. संवैधानिक पदों पर बैठे लोग आपस में कुछ तो लोक-लाज रखें और मर्यादा की सीमा न लांघें. भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं. कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ेगा.”

किस ओर है अखिलेश का तंज?

अखिलेश ने इस पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार और यूपी सरकार के रिश्तों पर तंज करने की कोशिश की गई है. ‘भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं’ इस वाक्य से अखिलेश यादव दावा करने की कोशिश कर रहे हैं कि बीजेपी के अंदर सब ठीक नहीं है. अखिलेश बार-बार सीएम योगी के लिए कहते हैं कि उनको मठ में जाना होगा, इस पोस्ट में भी उन्होंने कुछ ऐसी ही लाइन ‘कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ेगा’ लिखा है. वहीं दो नमूने वाला तंज भी उन्होंने ‘दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी’ बोलकर बीजेपी के ऊपर ही डाल दिया है.

सपा के सवालों पर सीएम योगी का जवाब

सीएम योगी ने कफ सिरप मामले के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि समय आने पर बुलडोजर एक्शन भी लिया जाएगा. योगी ने ये भी का राज्य में कफ सिरप से एक भी मौत नहीं हुई. साथ ही दावा किया कि कफ सिरप आरोपियों के तार समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं.

Related Articles

Back to top button