ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
राजस्थान

“दम है तो बाहर आ जाना…” राजस्थान में BJP और BAP के बीच संग्राम, विधायक की सरेआम धमकी से मची खलबली

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में दिशा की बैठक में जमकर हंगामा देखने को मिला. उदयपुर से भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ओर बांसवाड़ा से बीएपी सांसद राजकुमार रोत के बीच तीखी बहस हुई. दोनों के बीच बातचीत तू-तू मैं-मैं तक पहुंच गई और देखते ही देखते माहौल गरमा गया. दोनों नेताओं के बीच बहस को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को बीच बचाव करना पड़ा.

इसके बाद आसपुर से बीएपी विधायक उमेश डामोर ने सांसद मन्नालाल रावत को धमकी देते हुए चेतावनी दी कि लड़ाई करनी हो तो बाहर आ जाना. इसके बाद प्रशासनिक अफसरों ने दोनों नेताओं को समझाकर मामले का शांत कराया.

एजेंडे से हटकर मुद्दे उठाने का आरोप

दिशा की बैठक की शुरुआत में बीएपी सांसद राजकुमार रोत एजेंडे से हटकर राज्य सरकार के मुद्दे उठाने लगे. इस पर भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ने एजेंडे के अनुसार दिशा की बैठक केंद्र सरकार की योजनों के मुद्दे रखने की बात कहने लगे. इसे लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि बैठक का अध्यक्ष मैं हूं और यहां क्षेत्र की हर उस समस्या पर चर्चा हो सकती है जो जनता से जुड़ी है. बहस तब और बढ़ गई जब रोत ने आरोप लगाया कि मन्नालाल रावत केवल माहौल खराब करने आए हैं और वे डूंगरपुर का विकास नहीं चाहते. विवाद यहीं नहीं थमा.

मन्नालाल रावत ने खुद को धमकाया जाने वाला प्रतिनिधि बताया

मन्नालाल रावत ने जब खुद को ‘धमकाया जाने वाला निर्वाचित जनप्रतिनिधि’ बताया, तो आसपुर विधायक उमेश डामोर भी इस बहस में कूद पड़े. विधायक डामोर और सांसद रावत के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि विधायक उमेश डामोर ने सांसद मन्नालाल को लड़ाई करनी है तो बाहर आ जाओ कि धमकी तक दे दी.

करीब 15 मिनट तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण बैठक का माहौल पूरी तरह गरमा गया. इससे सुरक्षाकर्मियों को बीच में आकर बचाव करना पड़ा. सदन में मौजूद अन्य सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया. बीच-बचाव के बाद ही बैठक की कार्यवाही दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो सकी.

Related Articles

Back to top button