ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
झारखण्ड

ओलचिकी लिपि के रचनाकार के वंशज को सम्मान, राष्ट्रपति ने साहित्यकारों को किया सम्मानित

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर में ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन द्वारा ओलचिकी लिपि के क्षेत्र में काम करने वाले साहित्यकारों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया.

राष्ट्रपति से सम्मान पाने वालों में ओलचिकी लिपि की रचना करने वाले पंडित रघुनाथ मुर्मू के पोते बी. मुर्मू को सम्मानित किया गया. बी. मुर्मू ने ईटीवी भारत से खास बातचीत की. साथ ही इस खुशी के पलों को साझा किया.

जमशेदपुर में ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन द्वारा ओल ओलचिकी के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. राष्ट्रपति ने ओलचिकि लिपि के क्षेत्र मे काम करने वाले साहित्यकारों सम्मानित किया.

बता दें कि पंडित रघुनाथ मुर्मू ने ओलचिकी लिपि की रचना की है. 1925 में उन्होंने इस भाषा को एक नई पहचान देने के लिए इसकी नींव रखी थी. ओलचिकि लिपि की रचना के शुरुआत होते ही आदिवासी संथाली समाज के कई युवा पीढ़ी इससे जुड़ गई और इस क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया.

25 दिसंबर 2025 को ओलचिकी लिपि के 100 साल पूरा होने पर भारत का संविधान भी इसी लिपि में लिखा गया. लिपि के सौ वर्ष पूरा होने पर संताली समाज शताब्दी वर्ष बना रहा है. ऑल इंडिया राइटर एसोसिएशन ओलचिकि लिपि के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर इस लिपि के सफलता के लिए अभियान में शामिल लोगों को सम्मानित करने का काम भी किया.

ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 12 लोगों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाने वाले के चेहरे पर खुशी नजर आई, उन्हें यकीन ही नहीं था कि राष्ट्रपति के हाथों उन्हें सम्मान मिलेगा और उनसे मिलने का मौका भी मिलेगा.

ओलचिकि लिपि की रचना करने वाले पंडित रघुनाथ मुर्मू के बड़े पुत्र के बेटे बी. मुर्मू को भी सम्मान मिला. उन्होंने ईटीवी भारत से बातचीत करने के दौरान अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि आज उनके दादा के अथक प्रयास से इस भाषा को एक पहचान मिली है और देश का संविधान भी इस भाषा में अनुवादित भी किया गया है जो हमारे लिए गर्व की बात है.

आगे उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्रीय भाषा में काम करने वालों को जो सुविधा मिलनी चाहिए वह एक चुनौती है. झारखंड सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि अब तक लाखों बच्चों को उनके द्वारा ओलचिकि लिपि भाषा का ज्ञान दिया जा चुका है. वह इस प्रयास को आगे भी निरंतर जारी रखेंगे, आज का दिन न सिर्फ हमारे लिए बल्कि हमारे समाज के लिए भी बहुत गर्व की बात है.

वहीं ओलचिकि लिपि के लिए काम करने वाले साहित्यकार बापी टुडू ने बताया कि आज हमें अपनी भाषा संस्कृति पर गर्व है. हम कभी सोचे नहीं थे कि राष्ट्रपति से मिलेंगे और मैं उनसे मिला और सम्मान पाकर गर्व महसूस हो रहा है.

Related Articles

Back to top button