ब्रेकिंग
Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प... Risali Nagar Nigam Politics: भिलाई-चरोदा और रिसाली में निकाय चुनाव की हलचल; विकास कार्यों के दावों प... Palamu News: करमा पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा; कोयल नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, 1... CCL Magadh Coal Theft Raid: मगध-अमरपाली में CISF की बड़ी कार्रवाई; 200 टन अवैध कोयला किया जब्त Koderma News: सैनिक स्कूल तिलैया में 5 दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न; तिलैया विजेता, गोपाल... Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन; इंसास और AKM राइफल सम... Dhanbad Binod Bihari Mahato Jayanti: 'पढ़ो और लड़ो' के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती; जय...
हरियाणा

कोहरे व हाड़ कंपा देने वाली ठंड का डबल अटैक, हरियाणा में ठंड हुई प्रचंड…रात्रि पारा पहुंचा 2.1 डिग्री

हिसार: बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इन दिनों कोहरे व हाड़ कंपा देने वाली ठंड का डबल अटैक हो रहा है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से रात्रि के समय पाला जमने जैसी गतिविधियां बन रही हैं। हरियाणा में हिसार का रात्रि तापमान लगातार दूसरे दिन कम रहा। यह तापमान 2.1 डिग्री सैल्सियस रहा। यह सीजन का सबसे कम रात्रि तापमान है। पंजाब में 2.4 डिग्री सैल्सियस सबसे कम रात्रि तापमान रहा। सर्दहवा के कारण दोपहर का तापमान भी 206 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया जो सिरसा में दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 14.5 और पलवल में 14.9 डिग्री सैल्सियस दोपहर का तापमान रहा। इन दोनों जगहों पर कोल्ड डे जैसी स्थिति रही।

पोनीपत में 15 डिग्री सेल्सियस इन जगहों पर क्षेत्रों के कई एरिया से कम तापमान है। कोहरे का जनजीवन पर असर पड़ रहा है। कम दृश्यता वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई है। हरियाणा के कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 दिसम्बर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 दिसम्बर रात्रि से 1 जनवरी दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादलवाही रहने तथा कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

Related Articles

Back to top button