ब्रेकिंग
देश में नए लेबर कोड लागू होने के पूरे हुए एक साल, 29 पुराने श्रम कानूनों को समाहित कर मजदूरी, पेंशन ... सर्दियों में ठंड से राहत पाने के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट, बरतनी पड़ती है... कार्तिक पूर्णिमा 2026: सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाला पावन पर्व 24 नवंबर को, जानें स्नान, दान ... पुरुषों की छुपी हुई स्वास्थ्य समस्याएं: भागदौड़ भरी जिंदगी में इन गंभीर बीमारियों पर खुलकर बात करना ... मुजफ्फरपुर में लूटपाट के विरोध पर बेखौफ बदमाशों ने दूध कारोबारी को मारी गोली, सोने की चेन और अंगूठिय... हाथरस के सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टेंपो की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत, क... श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित हुई बड़े स्तर की 'मॉक ड्रिल', इमारत ढहने की स्थिति में या... दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर हुई अजीब घटना: 55 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग अदला-बदली के बाद ... मथुरा में अनोखी घुड़चढ़ी का अनूठा नजारा: जीजा ने अपने दो सालों को पहनाई 500-500 के नोटों से बनी एक-ए... दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, एयरपोर्ट पर केंद्र...
पंजाब

हरियाणा: यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, अब बस अड्डे जाने के बजाय फोन पर जान सकेंगे बसों का टाइम टेबल

चंडीगढ़: हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर को आसान बनाने के लिए तकनीकी ताैर पर मजबूती के साथ काम शुरू हो गया है। अब बस अड्डे पर जाने के बजाय अपने फोन से भी बसों का आवागमन का समय भी जान लिया जाएगा। राज्य परिवहन विभाग ने डिपो की बसों को सूचना प्रबंधन प्रणाली (एमआईएस) से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि ट्रायल के ताैर पर काम भी शुरू हो गया है। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के चंडीगढ़, दिल्ली सहित कुल 24 डिपो हैं। प्रतिदिन करीब 3600-3700 बसों का संचालन होता है। अनिल विज ने हाल ही में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दाैरान तकनीकी ताैर पर बसों की लोकेशन जानने से लेकर दूसरे कई नए बदलावों की जानकारी दी थी। फिलहाल लोग बसों की टाइम टेबल अपने मोबाइल से ही बसों की जानकारी ले सके। इसके लिए प्रदेश के सभी डिपो से बसों के टाइम टेबल का ब्योरा मंगाया गया था। पिछले दो दिनों में ट्रायल भी सफल रहा और दोबारा से काम शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button