ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
राजस्थान

हिंसा का हिसाब, बुलडोजर से जवाब: चौमूं में उपद्रवियों के अवैध ठिकानों पर चला पीला पंजा

राजस्थान के जयपुर में जिले के चौमूं में पिछले दिनों हुई हिंसा के बाद अब प्रशासन की तरफ से एक्शन हो रहा है. घटना के एक हफ्ते बाद अब यहां का अवैध निर्माण हटाया जा रहा है. इसको बुलडोजर की मदद से ढहाया जा रहा है. सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. पिछले दिनों यहां मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई थी.पुलिस ने हालात को काबू में पाने के लिए इंटरनेट भी बंद कर दिया था. प्रदर्शनकारियों की तरफ से किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे.

विवाद के बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लेना शुरू किया. पुलिस ने 24 पत्थरबाजों के घरों पर नोटिस चस्पा कर तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा था. नोटिस की मियाद 31 दिसंबर को पूरी हो गई. ऐसे में आज नगर परिषद की टीम ने आज पत्थरबाजों के घर पर बुलडोजर एक्शन किया है. चौमूं की पठान कॉलोनी में नोटिस दिए गए थे. 29 दिसंबर को 20 अवैध बूचड़खाने, 4 अवैध निर्माण को लेकर तीन दिन का नोटिस दिया था.

6 पुलिसकर्मी हुए थे घायल

उपद्रवियों की तरफ से की गई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. इनमें से 6 पुलिसवालों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. हंगामे के बाद मौके पर चार से ज्यादा थानों के पुलिसकर्मी और आरएसी की कंपनी को तैनात किया गया था.

क्या है पूरा मामला? जिसके बाद हुई थी हिंसा

चोमूं हिंसा के पीछे की असल वजह मस्जिद के पास शहर रेलिंग लगाने से जुड़ा है. हिंसा से पहले पुलिस और समुदाय के लोगों के बीच बातचीत हुई थी. इसके बाद पत्थर हटाने पर सहमति बनी थी. हालांकि पत्थर हटाने के तुरंत बाद लोग रेलिंग लगाने लग गए. इस दौरान जब पुलिस ने रेलिंग लगाने से मना किया तो समुदाय विशेष के लोगों ने पत्थरबाजी कर दी.

Related Articles

Back to top button