ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

शपथग्रहण के बाद क्वारंटाइन हुए मेघालय के नए मुख्य न्यायाधीश

शिलांग। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से बंगाल होते हुए 2,000 किलोमीटर लंबी सड़क यात्रा कर मेघालय पहुंचे नए मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ सोमद्दर ने सोमवार को पद की शपथ ली। इसके कुछ ही घंटे बाद वह क्वारंटाइन पर चले गए। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश मुहम्मद रफीक की जगह ली है, जिन्हें उड़ीसा हाई कोर्ट में समान जिम्मेदारी दी गई है। जस्टिस रफीक ने भी सड़क यात्रा कर सोमवार को भुवनेश्वर में पदभार संभाला। जस्टिस दीपांकर दत्ता को भी बांबे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेने के लिए तीन दिनों में 2,000 किमी लंबी सड़क यात्रा करनी पड़ी।

सादे समारोह में मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली

हाई कोर्ट के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 56 वर्षीय जस्टिस सोमद्दर ने सोमवार को सादे समारोह में मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली। वह राज्य के नौवें मुख्य न्यायाधीश हैं। दोपहर बाद आयोजित इस समारोह में राज्यपाल तथागत राय ने जब उन्हें शपथ दिलाई तब प्रमुख हस्तियां वहां मौजूद रहीं। इस दौरान कोरोना संक्रमण को लेकर जारी शारीरिक दूरी समेत अन्य गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया।

जस्टिस विश्वनाथ सोमद्दर इलाहाबाद से 2,000 किमी की सड़क यात्रा कर पहुंचे थे मेघालय

अधिकारी ने बताया कि शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद मुख्य न्यायाधीश सोमद्दर 14 दिनों के क्वारंटाइन पर चले गए। वह शिलांग अकेले ही आए हैं। नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, ‘दो हफ्ते के क्वारंटाइन के दौरान मुख्य न्यायाधीश सोमद्दर महत्वपूर्ण मसलों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये निपटाएंगे।’ जस्टिस सोमद्दर इलाहाबाद से शुक्रवार को चले थे और शनिवार को कोलकाता पहुंचे। वहां साल्ट लेक स्थित अपने घर में आराम करने के बाद वह रवाना हो गए और रविवार रात शिलांग पहुंचे। वह पिछले साल इलाहाबाद हाई कोर्ट का कामकाज संभालने से पहले कलकत्ता हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रह चुके थे।

 जस्टिस दीपांकर दत्ता भी लंबी यात्रा कर मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभालने पहुंचे मुंबई

उधर, कलकत्ता हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश दीपांकर दत्ता ने मंगलवार को बांबे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने जस्टिस बीपी धर्माधिकारी की जगह ली है, जिनका मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल 27 अप्रैल को खत्म हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, नेता विपक्ष देवेंद्र फड़नवीस व विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले आदि मौजूद रहे। जस्टिस दत्ता ने कोलकाता से कार के जरिये 23 अप्रैल को यात्रा शुरू की और वह विजयवाड़ा, सोलापुर व पुणे होते हुए मुंबई पहुंचे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ने पिछले ही हफ्ते बांबे, मेघालय व उड़ीसा के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है।

Related Articles

Back to top button