ब्रेकिंग
Ramayana Advance Booking Record: ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन करोड़ों की कमाई और रिकॉ... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में घायल उमेश चौहान की हुई सफल सर्जरी, KE... Bernstein Report: बर्नस्टीन ने घटाया Nifty 50 का टारगेट, दिसंबर 2026 के लिए 26,000 से घटाकर किया 25,... Suvarna Raj Gold Medal: महिलाओं के डिस्कस थ्रो में सुवर्णा राज का कमाल, 15.66 मीटर के थ्रो के साथ अप... Karnataka Petrol Pump Accident: कर्नाटक के बागलकोट में दर्दनाक हादसा, ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबाने ... Patna Durga Visarjan Firing: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान गोलीबारी, नाबालिग की मौत से भड़का आक्र... Papankusha Ekadashi 2026 : कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और खास उपा... Saudi Arabia Houthi Drone Attack: सऊदी अरब के शायबा ऑयल फील्ड पर हूती विद्रोहियों का ड्रोन हमला, एक ... Delhi Pollution News: दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंची हवा की क्वालिटी, जहांगीरपुरी और विवेक विहार म... सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि...
मध्यप्रदेश

शहडोल के ब्यौहारी इलाके में आतंक का पर्याय 007 गैंग, 5 बदमाश गिरफ्त में

शहडोल : शहडोल के ब्यौहारी थाना पुलिस ने आतंक का पर्याय बने 007 गैंग के 5 बदमशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इस गैंग का पूरे इलाके में खौफ है. इस गैंग के नाम से लोग दहशत में आ जाते हैं. अब पुलिस का प्रयास गैंग के अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने का है.

गैंग के बदमाशों ने युवक को लूटा

बीती 9 जनवरी 2026 को विकास गुप्ता ने ब्यौहारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक दिन पहले शाम करीब 4 बजे के बीच जैन चक्की भोगिया तिराहे के पास कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोका और मारपीट की. इसके बाद चाकू दिखाकर ₹12 हजार नगद और मोबाइल फोन लूट लिया. बदमाशों ने लाठी-डंडा व बेल्ट से उसके साथ मारपीट की. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

गैंग में सभी बेहद शातिर बदमाश

युवक की शिकायत के बाद ब्यौहारी थाना पुलिस ने कई धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की. पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और 007 गैंग से जुड़े आरोपियों की पहचान की. इसके बाद जाल बिछाकर धर दबोचा. ये बदमाश हैं आनंद यादव. इसकी उम्र 21 वर्ष है. वह थाना सीधी के बिल्हा का रहने वाला है. प्रशांत उर्फ कान्हा यादव उम्र 22 वर्ष, ये ब्यौहारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है, मोहम्मद अमीन उम्र 20 वर्ष है ये वार्ड नंबर तीन थाना ब्यौहारी का रहने वाला है.

गैंग के अन्य बदमाश भी टारगेट पर

इसके अलावा दो नाबालिगों को भी पुलिस ने पकड़ा है. सभी आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. गिरोह के कई अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. ट्रेनी डीएसपी और ब्यौहारी थाना प्रभारी ऋषभ चारी का कहना है “क्षेत्र में इस गैंग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों पर एक्शन लिया गया और गैंग के कई आरोपियों को पकड़ा गया है. फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.”

ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले कुछ दिनों से 007 गैंग की दहशत है. ये गैंग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है. इस गैंग की सोशल मीडिया पर जारी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button