ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
छत्तीसगढ़

कांग्रेस का अंदरूनी मामला गंभीर, हम टिप्पणी करें तो राजनीति लगेगी: किरण सिंह देव

दुर्ग: भिलाई प्रवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कांग्रेस नेता विकास तिवारी को पार्टी से निष्कासित किए जाने के मामले पर तंज कसते हुए कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक विषय है. यदि हम इस पर कुछ कहते हैं तो इसे राजनीति कहा जाएगा, लेकिन जब उनके ही दल से इस तरह के आरोप सामने आते हैं तो विषय स्वतः ही गंभीर हो जाता है.

विकास तिवारी कांग्रेस से 6 साल के लिए बाहर

बता दें कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा के नारको टेस्ट की मांग की थी, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि

किरणदेव सिंह ने छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संवेदनशील हैं और इस विषय पर उनसे पहले ही चर्चा हो चुकी थी. घोषणा के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है.

इलेक्ट्रोहोम्योपैथी डॉक्टर्स महासम्मेलन

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविवार को भिलाई में आयोजित इलेक्ट्रोहोम्योपैथी डॉक्टर्स एसोसिएशन के महासम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि बस्तर सहित दूरस्थ क्षेत्रों में जहां एमबीबीएस डॉक्टर नहीं पहुंच पाते, वहां इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सक मरीजों की जान बचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं. इस अवसर पर एक चिकित्सक द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया गया. कार्यक्रम को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भी संबोधित किया.

Related Articles

Back to top button