ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: बोलेरो से भिड़ंत के बाद बाइक में लगी आग, जिंदा जला युवक; दोनों वाहन खाक

टीकमगढ़ : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक में सीधी टक्कर में एक युवक जान चली गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और बोलेरो जीप दोनों में आग लग गई और बाइक सवार युवक जिंदा जल गया. ये हादसा बड़ागांव ककरवाहा मार्ग‌‌‌ पर हुआ है. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंचे और मृतक के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

ट्रैक्टर की किस्त जमा कर घर लौट रहा था युवक

राशनखेरा निवासी रामदीन अहिरवार अपनी ट्रैक्टर की किस्त जमा करने टीकमगढ़ गया हुआ था. टीकमगढ़ से लौटते वक्त बड़ागांव ककरवाहा मार्ग पर ऊमरी तिगैला के पास उसकी बाइक और बोलेरो में सीधी टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे.

स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी सूचना

सड़क पर आग की लपटें दिखते ही राहगीर और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. हादसे में दोनों वाहनों में लगी भीषण आग को देख किसी ने पास जाने की हिम्मत नहीं की और तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दोनों वाहन जलकर खाक हो चुके थे.

पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

बड़ागांव थाना प्रभारी जयंत गोयल ने बताया, ” बोलेरो ककरवाहा की ओर से बड़ागांव की ओर जा रही थी और बाइक सवार बड़ागांव से राशनखेरा जा रहा था. ‌दोनों में टक्कर होते ही बोलेरो चालक मौके से फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव भेज दिया गया है, जिसका सुबह पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पोस्टमॉर्टम से यह भी पता चल जाएगा कि युवक की मौत एक्सिडेंट में पहले ही हो चुकी थी, या जलने से हुई है. पूरी घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है.”

Related Articles

Back to top button