ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...
देश

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, नांदेड़ गुरुद्वारे में 20 लोग वायरस से संक्रमित

महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित गुरुद्वारा लंगर साहिब में रहने वाले 20 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. नीलकंठ भोसिकर ने शनिवार को बताया कि गुरुद्वारे में रहने वाले कुल 97 लोगों के नमूने जांच के वास्ते लिए गए थे। इनमें से 20 लोग इस महामारी से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों को एनआरआई भवन कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि नमूने 30 अप्रैल और एक मई को लिए गए थे।  25 अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 41 अन्य लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके अलावा 11 अन्य की रिपोर्ट के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया था कि नांदेड़ से अपने गृह राज्य पंजाब लौटने पर कई श्रद्धालुओं के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद शुक्रवार को गुरुद्वारा लंगर साहिब को बंद कर दिया गया था।

गुरुद्वारा हजूर साहिब को भी स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को सील कर दिया था। पंजाब सरकार के आंकड़ों के अनुसार नांदेड़ गुरुद्वारा से लौटे 3,500 से अधिक श्रद्धालुओं में से 115 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है। भोसिकर ने बताया कि नांदेड़ से कई श्रद्धालुओं ने 23 अप्रैल को पंजाब पहुंचने के लिए निजी वाहनों को किराये पर लिया था।

रास्ते में 28 अप्रैल को दो चालकों और उनके सहायकों को नांदेड़ सीमा पर अर्धपुर में रोका गया था। उनके नमूने लिये गये जिसमें उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उनका इलाज अभी नांदेड़ जिले के विष्णुपुरी में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन मामलों को मिलाकर नांदेड़ में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। अधिकारी ने कहा कि इनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button