ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
खेल

T20 World Cup: मोहम्मद सिराज ने बना लिया था विदेश जाने का मन, फिर एक फोन कॉल ने बदल दी किस्मत; जानें पूरी कहानी

जैसी उम्मीद थी, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की शुरुआत वैसी नहीं रही. वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में भारतीय टीम ने एक बड़ी जीत तो दर्ज की लेकिन अमेरिका जैसी छोटी टीम के खिलाफ भी टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने निराश किया. अगर कप्तान सूर्यकुमार यादव नहीं होते तो टीम इंडिया ये मैच हार सकती थी. मगर उनके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी भारत को उलटफेर से बचाने में बड़ी भूमिका निभाई. टीम के सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए सिराज का ये कमाल इसलिए भी खास था क्योंकि करीब 48 घंटे पहले तक ये मैच और टूर्नामेंट उनके प्लान का हिस्सा नहीं था

सिराज का तो प्लान अलग ही था…

टीम इंडिया की जीत की सारी वाहवाही तो कप्तान सूर्या ने लूटी, जिसके वो हकदार भी थे लेकिन सिराज ने भी सबका दिल जीत लिया. असल में इस तेज गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना नहीं गया था. मगर टूर्नामेंट से एक दिन पहले ही हर्षित राणा की चोट के कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया और फिर जसप्रीत बुमराह के बीमार पड़ने के कारण पहले ही मैच में मैदान पर उतरने का मौका भी मिल गया. अगर ये सब नहीं होता तो सिराज का असली प्लान तो स्पेन जाकर अपने पसंदीदा फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड का मैच देखने का था.

टीम इंडिया की जीत के बाद सिराज ने खुलासा किया कि कैसे मैच से 2 दिन पहले कप्तान सूर्या के एक कॉल से सब बदल गया. भारतीय पेसर ने कहा, “सूर्या भा ने कहा- ‘मियां बैग पैक कर और आजा’. मैंने भी उनसे कहा कि भाई मजाक मत करो क्योंकि ये होने नहीं वाला. लेकिन उन्होंने कहा- ‘मैं सच कह रहा हूं, रेडी हो जा’. इसके बाद ओझा भाई (सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा) का भी कॉल आया… 15 फरवरी को रियाल मैड्रिड का एक मैच है, मैं इसे देखने के लिए जाने वाला था और फिर रमजान था लेकिन जो भी ऊपरवाले ने लिखा है…”

फिर दिखाया अपना जलवा

मैच की बात करें तो मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में टीम इंडिया ने अमेरिका (USA) को 29 रन से हराया. इस जीत के स्टार तो कप्तान सूर्यकुमार यादव साबित हुए, जिन्होंने सिर्फ 77 रन तक 6 विकेट गिरने के बावजूद टीम को 161 रन के मुकाबले लायक स्कोर तक पहुंचाया. कप्तान ने 49 गेंदों में 84 रन की विस्फोटक पारी खेली. मगर इसके बाद मोहम्मद सिराज ने अपने शुरुआती 2 ओवर में ही USA को 2 झटके देकर मुश्किल में डाल दिया. आखिरकार USA की पारी 132 रन पर खत्म हुई. सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए.

Related Articles

Back to top button