ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
देश

नाके पर रोका तो ASI को बोनट पर 50 मी. घसीटा, पुलिस वालों ने पीछा कर दबोचा युवक

जालंधर। पटियाला में निहंग सिख के हमले में एएसआई हरजीत सिंह का कलाई से हाथ काटे जाने की घटना के  करीब दो सप्ताह बाद ही जालंधर में एएसआई पर जानलेवा हमले का ताजा मामला सामने आया है। शनिवार सुबह 8 बजे शहर के मिल्क बार चौक में कार सवार युवक रुकने का इशारा करने पर एएसआइ मुल्ख राज को अपनी कार के बोनट पर करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी को कोई जानलेवा चोट नहीं लगी। हालांकि इस बिगड़ैल युवक को तुरंत पुलिस ने थोड़ी दूरी पर जाकर काबू कर लिया। मामले को लेकर और जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कार चलाने वाले युवक की पहचान अनमोल मेहमी निवासी नकोदर रोड‌ जालंधर के रूप में हुई है। उसे जब मिल्क बार चौक नाके पर रुकने का इशारा किया गया, तो उसने कार की स्पीड तेज कर दी और नाका तोड़ दिया। इसके बाद उसने एएसआई मुल्ख राज पर कार चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन एएसआई ने बोनट के ऊपर छलांग लगा दी, जिसको भी वह युवक घसीटते हुए आगे तक ले गया। युवक 20 साल का है और यहां एक स्थानीय कॉलेज में पढ़ता है

ANI

✔@ANI

Punjab: A car driver drags a police officer on car’s bonnet in Jalandhar, after the officer tried to stop the vehicle today, amid lockdown.

एम्बेडेड वीडियो

1,374 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
आरोपित के पिता की फगवाड़ा गेट मार्केट में इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज की शॉप है। पुलिस ने थाना छह में युवक अनमोल मेहमी और उसके पिता परमिंदर कुमार के खिलाफ धारा 307, 353, 186,188, 34 आईपीसी, 3(2) एपिडेमिक डिजीज एक्ट और 51 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। युवक को मौके से ही गिरफ्तार किया जा चुका है।  

कर्फ्यू ड्यूटी में पुलिसकर्मियों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करेंगे बर्दाश्तः कमिश्नर

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने चेतावनी दी कि कर्फ्यू ड्यूटी में लगे पुलिस व अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ ऐसे किसी तरह की कारगुजारी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी।

Related Articles

Back to top button